फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   स्वच्छता अभियान की पोल खोल रही कूडे की ढ़ेर

स्वच्छता अभियान की पोल खोल रही कूडे की ढ़ेर

Tue, 18 Sep 2018 12:19 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता अभियान की पोल खोल रही कूडे की ढ़ेर
स्वच्छता अभियान की पोल खोल रहे कूडे़ के ढेर
विज्ञापन

फोटो
बजबजाती नालियों से लोगों को हो रही परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। शहर में कूडे़ के ढेर स्वच्छ भारत मिशन अभियान के पोल खोल रहे रहे हैं। बजबजाती नालियों से उठ रहे दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। बस स्टेशन पर नालियों के किनारे नाक बंद करना पड़ता है। शहर में कूड़े-कचरों को उठवाने में नगर पालिका प्रशासन में सक्रिय नहीं दिख रहा है।

नगर पालिका परिषद में सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए 52 संविदा, 22 दैनिक, आठ स्थाई और 55 ठेके पर सफाई कर्मचारी तैनात हैं। कूड़ों को उठाने के लिए चार टैक्टर-ट्रॉली, 45 हाथ ठेला गाड़ी, एक टेंपो और एक जेसीबी है। इसके अलावा अन्य संसाधन भी हैं, लेकिन नगर में कूडे़ के ढेर लगे रहते हैं। सोमवार को स्थानीय नगर के रोडवेज बस स्टेशन पर गोरखपुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे रमेश ने कहा कि सरकार सफाई अभियान पर जोर दे रही है, लेकिन बस स्टेशन के सामने ही बना सार्वजनिक सुलभ शौैचालय के पीछे नालियां जाम हैं। दुर्गंध से बस स्टेशन परिसर में रुकना मुश्किल हो जाता है। महेंद्र वर्मा ने कहा कि स्थानीय नगर में कूडे़ जगह-जगह दिखाई देते हैं। चिउरहा मार्ग पर महराजगंज इंटर कॉलेज के सामने नालियां जाम है। आसपास पास कूडे का ढेर है। इससे स्कूल में पढ़ाई के लिए आने वाले छात्रों को दिक्कत होती है। परदेशी प्रसाद ने कहा कि उद्योग तिराहे के पास रोड के किनारे ही कूड़ा इक्कठा है। इस रास्ते पर राहगीरों को नाक पर रुमाल रखकर निकलना पड़ता है। नगर पालिका के इओ वीरेंद्र राव ने कहा कि अगर कहीं कूड़े के ढेर हैं तो वहां तत्काल सफाई कराई जाएगी। नगर में सफाई के लिए कर्मियों की टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed