फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   10 out of 13 samples failed, adulterated ice cream will harm your health in summer

Maharajganj News: 13 नमूनों में 10 हो गए फेल, गर्मी में सेहत बिगाड़ देगी मिलावटी आइसक्रीम

Thu, 04 Jun 2026 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
10 out of 13 samples failed, adulterated ice cream will harm your health in summer
मौसम की तपिश के बीच मिलावटी आइसक्रीम बिगाड़ देगी सेहत
विज्ञापन

महराजगंज। गर्मी में राहत के लिए आइसक्रीम खाने वालों को सतर्क रहने की जरूरत है। अप्रैल और मई महीने में जनपद के विभिन्न दुकानों से लिए गए आइसक्रीम के 13 नमूनों में से 10 फेल हो गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर खाद्य विभाग आरोपियों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई करने की तैयारी में है।
जनपद में 30 से अधिक आइसक्रीम व बर्फ तैयार करने वाली यूनिट संचालित हैं जिनकी नियमित जांच खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के जिम्मे है। विभाग की ओर से नियमित तौर पर अभियान चलाकर कार्रवाई भी की जाती है। इसी के तहत अप्रैल और मई महीने में विभिन्न दुकानों पर छापा मारकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने 13 नमूने लिए थे।
विज्ञापन

बुधवार को प्राप्त रिपोर्ट में कुल 10 नमूने फेल पाए गए हैं। गौरतलब है कि इन दिनों गर्मी की वजह से अप्रैल और मई महीने में आइस्क्रीम की बिक्री बढ़ गई है। सूत्रों के अनुसार, आइसक्रीम में रंग और स्वाद लाने के लिए हानिकारक वस्तुओं की मिलावट की जाती है। इससे सेहत को नुकसान पहुंचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
आइसक्रीम तैयार करने वाली यूनिटों की नियमित जांच व नमूने लिए जा रहे हैं। अप्रैल 2026 में भेजे गए 13 नमूनों की रिपोर्ट आई है। इनमें से 10 में मिलावट की पुष्टि होने से यह नमूने फेल हो गए हैं। संबंधित यूनिट संचालक पर कार्रवाई की जाएगी।
-केके उपाध्याय, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी महराजगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed