{"_id":"606a03468ebc3e76a0313345","slug":"1-arrested-with-7-lakh-nepali-rupees-maharajganj-news-gkp3908383173","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात लाख नेपाली मुद्रा के साथ एक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात लाख नेपाली मुद्रा के साथ एक हिरासत में
विज्ञापन

सोनौली। भारत-नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर पर एसएसबी 22वीं वाहिनी जांच के दौरान एक युवक के पास सात लाख नेपाली मुद्रा बरामद कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। रविवार की शाम करीब सात बजे एसएसबी जवान सीमा पर भारत से नेपाल आने जाने वाले लोगों की रूटीन जांच कर रहे थे। इस दौरान एक युवक भारत से नेपाल जा रहा था। उसके बैग की जांच में जवान करीब सात लाख नेपाली मुद्रा बरामद कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं। बताया गया है कि युवक एक चावल व्यापारी के यहां काम करता है और नेपाल भंसार कार्यालय में कस्टम ड्यूटी की रकम लेकर जा रहा था। एसएसबी कैंप प्रभारी सोनौली जितेंद्र कुमार के मुताबिक युवक से पूछताछ के बाद कस्टम के पेपर मिलने पर छोड़ दिया जाएगा। संवाद
समान जल कर राख
पनियरा। थाना क्षेत्र की ग्राम सभा जंगल बड़हरा में ओमप्रकाश की झोपड़ी में भोजन बनाने के दौरान ढिबरी के गिरने से आग लग गई। इससे झोपड़ी में रखा सारा समान जल कर राख हो गया। बड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। राजस्व निरीक्षक मुजुरी रामबचन प्रसाद ने बताया कि जांच कराकर पीड़ित को आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा। संवाद