फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   0007 Gang accused attacked young man fatally and broke head arrested

Maharajganj News: 0007 गैंग के आरोपियों ने युवक पर जानलेवा हमलाकर फोड़ा सिर, गिरफ्तार

Tue, 19 Dec 2023 02:45 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Tue, 19 Dec 2023 02:45 PM IST
सार

निचलौल थाने के थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि गस्त के दौरान पुलिस टीम को अचानक घायल युवक की चीख सुनाई दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे कार सहित गैंग के अविनाश पटेल निवासी बरवा कृपाल, शेषनाथ मोदनवाल निवासी सिरौली, कार्तिक पटेल निवासी रौतार, अमित चौधरी निवासी पिपराकाजी और ओमकार अग्रहरी निवासी निचलौल को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
0007 Gang accused attacked young man fatally and broke head arrested
पुलिस की गिरफ्त में 0007 गैंग के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महराजगंज जिले में निचलौल थाना क्षेत्र के अमडी नहर पुल पर सोमवार आधी रात को 0007 गैंग के कार सवार पांच आरोपियों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर सिर फोड़ दिया। वही गश्त पर निकली पुलिस घायल युवक की शोर सुन मौके पर पहुंची, तो गैंग के आरोपी भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम गैंग के सभी आरोपियों को दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


वही घायल युवक को आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया। जहां पर युवक की हालत गंभीर बनी हुई थी। पुलिस मंगलवार को गिरफ्तार गैंग के सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन


घायल युवक विक्की निवासी अमडा उर्फ झुलनीपुर ने होश में आने के बाद बताया कि वह निचलौल शहर के चमनगंज पुल स्थित एक दुकान से खरीदारी कर रात करीब 11:30 बजे घर लौट रहे थे। अभी वह अमडी नहर पुल के पास पहुंचे थे। इसी बीच कार सवार 0007 गैंग के आरोपियों ने उन्हे पीछे से टक्कर मार दी। जिस दौरान वह बाइक लेकर गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: 60 लाख की जालसाजी में पूर्व छात्रनेता गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम

अभी वह अपने को संभालने की कोशिश करते, इसी बीच गैंग के आरोपियों ने उनपर ईंट और पत्थर से ताबड़तोड़ हमला बोल सिर फोड़ दिया। जिस दौरान वह बचाने का शोर मचाते हुए जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद से वह काफी डरा और सहमा हुआ है।

इसे भी पढ़ें: जालसाजी का खेल: गाजियाबाद में परिचय पत्र...गोरखनाथ मंदिर की सेल्फी भेजकर लेते थे भरोसे में

निचलौल थाने के थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि गस्त के दौरान पुलिस टीम को अचानक घायल युवक की चीख सुनाई दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे कार सहित गैंग के अविनाश पटेल निवासी बरवा कृपाल, शेषनाथ मोदनवाल निवासी सिरौली, कार्तिक पटेल निवासी रौतार, अमित चौधरी निवासी पिपराकाजी और ओमकार अग्रहरी निवासी निचलौल को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed