{"_id":"60ca54ef8ebc3e2ed466bf50","slug":"youth-died-misterious-case-lalitpur-news-jhs197273826","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत पर सोने गए युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियो में जमीन पर पड़ा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत पर सोने गए युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियो में जमीन पर पड़ा मिला
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बार अंतर्गत ग्राम भावनी में रात में छत पर सोने गए युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सुबह घर के बाहर जमीन पर पड़ा मिला। मंगलवार की रात में तेज आंधी और बारिश के दौरान युवक के छत से गिरने की वजह से मौत होने की संभावना जताई जा रही है। जानकारी मिलने पर थाना बार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के मौसेरे भाई ने सिर व गले की चोट देखकर मामला संदिग्ध बताया है।
थाना बार के ग्राम भावनी निवासी पुष्पेंद्र (24) पुत्र स्व. घनश्याम विश्वकर्मा मंगलवार की रात को घर में छत पर सो रहा था, लेकिन अगले दिन बुधवार की सुबह करीब पांच बजे जब उसका छोटा भाई रामबाबू जागा और घर के बाहर निकला तो उसका बड़ा भाई पुष्पेंद्र मृत अवस्था में घर के दरवाजे के बाहर पड़ा हुआ था। भाई का शव देखते ही उसकी चीख निकल गई, जिस पर उसके परिजन व मोहल्ले वाले भागकर वहां आए तो खून से लथपथ पड़े युवक के शव को देखते ही घर में कोहराम मच गया। उसके सिर में पीछे चोट के निशान हैं, तो वहीं उसके गले में भी घाव बताया जा रहा है, जिससे खून निकल रहा था। जानकारी मिलने पर थाना बार पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि पुलिस के अनुसार गांव में रात में बारिश हुई थी और संभावना जताई कि पुष्पेंद्र रात में बारिश होने पर हड़बड़ाहट में उठकर भागा होगा, जिसके चलते उसकी छत से गिर गया होगा। मृतक के मौसेरे भाई टीकमगढ़ के ग्राम मड़खेड़ा निवासी चंद्रभान ने पुष्पेंद्र की गले व सिर में चोटें तो संदिग्ध बताया है। उसने बताया कि मृतक एक बहन व दो भाई में बड़ा था।
ग्राम भावनी में युवक के परिजनों ने लिखकर सूचना दी है कि पुष्पेंद्र रात में छत पर सो रहा था और आंधी व बारिश के चलते वह छत से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। छत की दीवार पर लकड़ी और लोहे का एंगल लगा हुआ है, जिसकी वजह से उसे चोटें आई हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया युवक की मौत छत से गिरना प्रतीत हो रही है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद और मामले की जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- अंजनी कुमार सिंह, थानाध्यक्ष, बार।