{"_id":"67c35d4ef765c4fe860575ad","slug":"when-the-family-members-of-the-martyred-brave-sons-came-to-receive-the-honour-every-eye-became-moist-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-130669-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: शहीद हुए वीर सपूतों के परिजन सम्मान लेने आए तो हर एक आंख हुई नम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: शहीद हुए वीर सपूतों के परिजन सम्मान लेने आए तो हर एक आंख हुई नम
Sun, 02 Mar 2025 12:47 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Sun, 02 Mar 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
शहीद चरन सिंह की पत्नी और शहीद राजेंद्र शुक्ल और अनुराग रावत के परिजनों को किया गया सम्मानित
ललितपुर। स्थापना दिवस पर किए जा रहे सम्मान समारोह के दौरान एक पल ऐसा भी आया, जब यहां मौजूद अधिकारियों सहित सभागार में मौजूद हर व्यक्ति की आंख नम हो गई। मौका था सिक्किम में शहीद हुए जिले के लाल शहीद चरन सिंह की पत्नी को सम्मानित करना। शहीद की पत्नी अपने छोटे से पांच वर्षीय पुत्र के साथ सम्मान लेने के लिए मंच पर आईं थी। इस दौरान उनकी डबडबा रही थी।
जनपद के 51 स्थापना दिवस पर कल्यान सिंह सभागार में अमर उजाला की ओर से जनपद का नाम रोशन करने वाले विशिष्ट व श्रेष्ठजनों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंच से श्रेष्ठजनों का नाम पुकारा जा रहा था और मंच पर मौजूद मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे और डीआईजी झांसी परिक्षेत्र झांसी केशव कुमार चौधरी सम्मान दे रहे थे। इस बीच शहीदों को सम्मान देने की बारी आई। जैसे की जनपद के सौजना निवासी चरन सिंह जोकि सिक्किम में शहीद हुए थे, उनकी पत्नी संध्या का नाम सम्मान देने के लिए बोला गया और शहीद चरन सिंह की पत्नी संध्या जोकि अपने पांच साल के छोटे से पुत्र के साथ आई थी वह उठी तो कार्यक्रम में मौजूद हर एक व्यक्ति उनके सम्मान में खड़ा हो गया था। शहीद चरन सिंह की वीरता को याद करते जहां संध्या की आंखे डबडबा रही थी। तो वहां मौजूद हर एक व्यक्ति की आंखे नम हो गई। यहां तक की मंडलायुक्त व डीआईडी सहित डीएम-एसपी की आंखों में भी शहीद की पत्नी व बच्चे को देखकर नमी आ गई। अपने पति को याद व सभागार में उनकी वीरता की गाथा सुनते हुए संध्या की आंखे में भी आंसू आ गए। मंच संचालन कर रहे अनिल रावत तक का शहीद चरन सिंह के बारे में बोलते हुए गला रुंध गया था। यही हाल जनपद के महरौनी निवासी शहीद राजेंद्र शुक्ल और तालबेहट निवासी शहीद अनुराग रावत को सम्मानित करने के दौरान देखने को मिला। सभी लोगों ने जिले के ऐसे वीर सपूतों को नमन किया।