{"_id":"610061128ebc3e58337760c3","slug":"water-crisis-in-talbehat-taldehate-news-jhs200554821","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल संकट से जूझ रहे हैं तालबेहट के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल संकट से जूझ रहे हैं तालबेहट के लोग
विज्ञापन
कैप्सन- 1 - हैंड पम्प से पानी भरती महिला 2 - पानी भरने के लिए रखे खाली डिब्बे
- फोटो : TALDEHATE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को अवगत कराने के बाद भी नगर की पेयजल आपूर्ति दिनोंदिन बिगड़ती जा रही है। पिछले कई वर्षों से नगर की जनता पेयजल की विकराल समस्या का सामना करती आ रही है। पेयजल आपूर्ति का आलम यह है कि नगर की जनता को सावन माह में बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
नगर में माताटीला बांध से पानी की आपूर्ति की जाती है। पिछले दो सप्ताह से माताटीला में स्थित फिल्टर हाउस में आई खराबी और विद्युत आपूर्ति के कारण नगर की पेयजल आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही। जनता को बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान होना पड़ा। इसके चलते जनता को मजबूरी में हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है।
इसके बाद जब दो दिन से पानी की आपूर्ति शुरू हुई तो वह मात्र बीस से पच्चीस मिनट के लिए सुबह के समय होती है। आपूर्ति प्रारंभ होते ही अमीर वर्ग के लोग अपने अपने टिल्लू पंप लगाकर पानी लेने लगते है, जिससे पानी ऊंचाई वाले मोहल्लों में नहीं पहुंच पाता है। इसके चलते यहां के लोग पानी के लिए समीप लगे हैंडपंपों पर या वाहनों से पानी का इंतजाम करते हैं।
विज्ञापन
वहीं, ढीमरयाना, लुहरयाना, मलियाना, अंबेडकर नगर, अंजनी नगर मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति के लिए बनाई गई पेयजल योजना पूरी तरह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। इसके चलते करीब एक हजार परिवार पीने के पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। पानी के लिए प्रतिदिन ऊंचाई पर रहने वाले लोग निचले भाग में अपने डिब्बे लेकर आते हैं। लेकिन, पानी की आपूर्ति पर्याप्त समय तक न होने के कारण उन्हें मायूसी का सामना करना पड़ रहा है।
नगर में व्याप्त पानी की समस्या के संबंध में प्रदेश सरकार के मंत्री मनोहर लाल पंत, क्षेत्रीय विधायक रामरतन कुशवाहा सहित मंडलायुक्त अजय शंकर पांड़ेय को अवगत कराया गया था। लेकिन, आज तक इस समस्या का निदान नहीं हो सका। इससे जनता में काफी आक्रोश व्याप्त है।

ैप्सन- 1 - हैंड पम्प से पानी भरती महिला 2 - पानी भरने के लिए रखे खाली डिब्बे- फोटो : TALDEHATE