{"_id":"6aff6171f923bf1d6d0bd28c","slug":"three-accused-wanted-in-a-dowry-death-case-arrested-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-167052-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: फॉलोअप -दहेज हत्या के मामले में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: फॉलोअप -दहेज हत्या के मामले में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
ललितपुर। दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया।
शहर के मोहल्ला नेहरू नगर जुगपुरा निवासी 20 वर्षीय प्रियंका का शव 17 नवंबर की सुबह घर के अंदर फंदे पर लटका मिला था। कोतवाली पुलिस ने मृतका के भाई रवि निवासी ग्राम परसाटा थाना मदनपुर की तहरीर पर पति संदीप पाल, माया रानी और मुलायम पाल निवासी अहिल्याबाई स्कूल के पास मोहल्ला जुगपुरा नेहरू नगर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। कोतवाली पुलिस वांछितों को गिरफ्तार करने में जुट गई थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने तीनों वांछितों को उनके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया।
-- -- -- -- -
दहेज हत्या में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की। प्रकरण में जांच कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
अजय कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर