Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bacteria found in water supplied in containers; case filed against an RO plant operator

Lalitpur News: कैंपर के पानी में मिले बैक्टीरिया, आरओ प्लांट के एक संचालक पर वाद दर्ज

Fri, 20 Nov 2026 02:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Bacteria found in water supplied in containers; case filed against an RO plant operator
ललितपुर। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में घरों तक कैंपर के जरिये पहुंचाए जा रहे पेयजल की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में दो आरओ प्लांटों से लिए गए पानी के नमूने असुरक्षित मिले हैं। इनमें बैक्टीरिया की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने आरओ प्लांट के एक संचालक के खिलाफ एसडीएम कोर्ट में वाद दर्ज कराई गई है। दूसरे की रिपोर्ट मंडल मुख्यालय भेजी गई है। वहां से अनुमति मिलने के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

शहर में बड़ी संख्या में लोग पीने के पानी के लिए आरओ प्लांटों से आने वाले कैंपरों पर निर्भर हैं। ऐसे में पानी की गुणवत्ता में लापरवाही लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में दो प्लांटों के नमूने असुरक्षित मिलने से पेयजल की शुद्धता और प्लांटों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


मामला-एक : अंबे इंडस्ट्रीज का पानी जांच में असुरक्षित

चार अप्रैल को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तहसील पाली के ग्राम बरौदिया स्थित अंबे इंडस्ट्रीज आरओ प्लांट से पानी का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा था। जांच रिपोर्ट में पानी असुरक्षित पाया गया। नमूने में बैक्टीरिया की भी पुष्टि हुई। इसके बाद प्लांट संचालक के खिलाफ एसडीएम कोर्ट में वाद दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
मामला-दो : श्रद्धा इंटरप्राइजेज के नमूने में भी बैक्टीरिया

19 सितंबर को शहर के आजादपुरा मोहल्ले स्थित श्रद्धा इंटरप्राइजेज वाटर प्लांट की जांच की गई थी। यहां से लिए गए पानी के नमूने में भी बैक्टीरिया मिले। जांच में पानी पीने के लिए असुरक्षित पाया गया। विभाग के अनुसार, इस नमूने को जांच के लिए मंडल स्तर पर भेजा गया है। वहां से रिपोर्ट और कार्रवाई की स्वीकृति मिलने के बाद प्लांट संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा।
-------------------------
पानी की गुणवत्ता जांचने के हैं तय मानक
पेयजल की गुणवत्ता जांचने के लिए पीएच मान, कुल घुलनशील ठोस, गंदलापन, क्षारीयता, क्लोराइड, कुल कठोरता, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फ्लोराइड, नाइट्रेट, आयरन, अवशिष्ट क्लोरीन, सल्फेट और रंग जैसे मानक तय हैं। इनके आधार पर पानी की गुणवत्ता और उसकी स्वीकार्यता का आकलन किया जाता है।

-----------------------
दूषित पानी से हो सकती हैं कई बीमारियां
मेडिकल कॉलेज के सहायक आचार्य डॉ. विशाल जैन ने बताया कि दूषित पानी का सेवन करने से उल्टी, दस्त, पेचिश, हैजा और टाइफाइड जैसी बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए लोगों को पेयजल की शुद्धता का ध्यान रखना चाहिए। पानी को उबालकर पीना अधिक सुरक्षित है।
------------------------------
दो वाटर प्लांटों से सप्लाई होने वाले पानी के नमूनों की जांच कराई गई थी। जांच में पानी दूषित पाया गया। इस मामले एक वाटर प्लांट के संचालक के खिलाफ वाद दर्ज कराई गई है । दूसरे के बारे में अनुमति मांगी गई है।
विनोद कुमार शर्मा, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा द्वितीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed