{"_id":"6aff60df0d9d134fe60c67d1","slug":"rs-155-crore-sanctioned-for-special-repairs-to-three-roads-lalitpur-news-c-131-1-ltp1029-167039-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: तीन सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए 1.55 करोड़ रुपये मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: तीन सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए 1.55 करोड़ रुपये मंजूर
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में तीन प्रमुख मार्गों की सड़कों की विशेष मरम्मत की जाएगी। इसके लिए 1.55 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य होगा। लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव को शासन ने स्वीकृति दे दी है।
विभाग ने कार्य शुरू करने के लिए निविदा प्रक्रिया आरंभ कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वर्तमान में ब्लॉक बिरधा अंतर्गत पिपरिया संपर्क मार्ग की हालत बेहद खराब है। मरम्मत के अभाव में यह मार्ग गड्ढों से भर गया है और कई जगह गिट्टी भी गायब है। ब्लॉक तालबेहट अंतर्गत हंसार से कैलगुवां मार्ग और बिगारी संपर्क मार्ग से गनेशपुरा संपर्क मार्ग तक की सड़कें भी जर्जर हैं। इन सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिससे दोपहिया वाहन चालकों का सुरक्षित चलना मुश्किल हो गया है। आए दिन वाहन चालक अनियंत्रित होकर गिर रहे हैं।
0000000
मरम्मत कार्य का विवरण
सागर रोड से पिपरिया संपर्क मार्ग पर सीसी सड़क निर्माण में 71.40 लाख रुपये खर्च होंगे। बिगारी संपर्क मार्ग से गनेशपुरा संपर्क मार्ग तक की मरम्मत पर 48 लाख रुपये लगेंगे। हंसार से कैलगुवा मार्ग की मरम्मत के लिए 35.80 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। इन कार्यों से राहगीरों को आवागमन में सुविधा होगी और वे सुरक्षित सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
00000000000
तीन मार्गों की विशेष मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा।-राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग