फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   UP Board: 1345 candidates absent, attendance complete in Intermediate Accountancy

यूपी बोर्ड : 1345 परीक्षार्थी अनुपस्थित, इंटरमीडिएट के लेखाशास्त्र में उपस्थिति पूरी

Wed, 05 Mar 2025 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
UP Board: 1345 candidates absent, attendance complete in Intermediate Accountancy

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। मंगलवार को दो पालियों में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षा दो पालियों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। जिसमें पंजीकृत 23552 के सापेक्ष 22207 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 1345 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्वक तरीके से कराने के लिए मजिस्ट्रेट और सचल दल भ्रमणशील रहे।



जिले के 49 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा कराई जा रही है। मंगलवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल के विज्ञान विषय का पेपर 49 केंद्रों में हुआ। इनमें से पंजीकृत 19840 के सापेक्ष 18605 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। 1235 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं इंटरमीडिएट का लेखाशास्त्र का पेपर 9 परीक्षा केंद्र पर हुआ। जिसमें 121 में से सभी परीक्षार्थी पेपर देने को पहुंचे। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू हुई। जिसमें हाईस्कूल के कृषि का पेपर सात परीक्षा केंद्रों पर हुआ। इसमें पंजीकृत 295 परीक्षार्थी में से 280 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जबकि 15 अनुपस्थित रहे। वहीं इंटरमीडिएट के अर्थशास्त्र की परीक्षा 34 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई। इसमें पंजीकृत 3296 के सापेक्ष 3201 परीक्षार्थी शामिल हुए और 95 अनुपस्थित रहे
विज्ञापन


--------

बोर्ड परीक्षा सीसीटीवी कैमरे में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई जा रही है। जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपने अपने निर्धारित किए गए क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर परीक्षा का जायजा लेते रहे। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से परीक्षा की निगरानी की जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




ओमप्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed