फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   unsatifaction for medicine shop timming

दवा दुकानों पर समय की बंदिश से असंतोष

Fri, 08 May 2020 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
unsatifaction for medicine shop timming
महरौनी। प्रशासन ने बाजार में बढ़ रही भीड़ और अव्यवस्थाओं को काबू करने के लिए जिले में वन साइड दुकान खोलने का फार्मूला लागू किया है। लेकिन, इसमें आवश्यक वस्तुओं में मानी जाने वाली दवा दुकानों को भी शामिल कर लिया, जिससे दवा व्यवसायियों में असंतोष है।
विज्ञापन

शराब की दुकानों को खोलने का समय शाम पांच बजे से बढ़ाकर सात बजे कर दिया गया है, वहीं दवा की दुकानों का समय पांच बजे है। एक साइड की दुकानें खोलने और दूसरे साइड की दुकानें बंद करने के फार्मूला में दवा दुकानों को शामिल कर लिए जाने के कारण एक दिन में कुछ दुकान खुलेंगी और बाकी बंद रहेंगी। इस फार्मूले से दवा व्यवसायिओं की मुसीबत बढ़ गई है। झांसी और ललितपुर से दवा के थोक विक्रेता हफ्ते में अलग- अलग दिन में एक बार आते हैं। इस कारण से दवा की सप्लाई पर प्रभाव पड़ेगा। दवा की कमी से आमजन को भी परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन

दवा कारोबारियों ने प्रशासन से मांग की है कि वन साइड दुकानें खोलने के फार्मूले से दवा व्यवसायियों को अलग किया जाए। नगरवासियों ने भी इस फार्मूले को सही नहीं ठहराया है। वह भी दवा की उपलब्धता हमेशा बनी रहे इसके पक्ष में हैं। व्यापार मंडल ने भी वन साइड फार्मूले से दवा दुकानों को हटाने के लिए प्रशासन से विचार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दवा व्यवसायियों ने श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ को भी समस्या से अवगत कराया और मांग की है कि दवा दुकानों को वन साइड फार्मूले से अलग किया जाए। दुकान खुलने का समय सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक किया जाए। महरौनी में चिकित्सकों ने भी कहा है कि दवा दुकानों को वनसाइड फार्मूला में शामिल करने से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed