फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   unidentified dead body found

सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला अज्ञात शव

Mon, 15 Feb 2021 07:37 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 07:37 PM IST
विज्ञापन
unidentified dead body found
hospital.jpg - फोटो : hospital.jpg
महरौनी/ललितपुर। थाना महरौनी के अंतर्गत कस्बा के मड़ावरा रोड पर अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि किसी वाहन के कुचलने की वजह से उसकी मौत हुई होगी।
विज्ञापन

महरौनी से मड़ावरा रोड पर एक मैरिज गार्डन और पेट्रोल पंप के पास अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। उम्र लगभग चालीस वर्ष है। मृतक के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान हैं। मृतक लाल व काले रंग की जैकेट, काले रंग की पतलून, हरे रंग की शर्ट व सैंडिल पहने हुए था। पुलिस के अनुसार उसके शरीर पर घिसटने के निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि किसी वाहन से टकराकर वह काफी दूर तक घिसटता चला गया होगा। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त और घटना की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष महरौनी अलमा अहिरवार ने बताया कि रात करीब एक बजे उक्त व्यक्ति का शव मड़ावरा रोड पर पड़ा मिला। उसकी शिनाख्त के लिए आसपास के थानों व गांवों में संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed