फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   two person suicide

युवक और किसान ने फांसी लगाकर जान दी

Fri, 30 Jul 2021 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
two person suicide
तुलसीदास कुशवाहा(फाइल फोटो मृतक)। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। महरौनी और तालबेहट कोतवाली क्षेत्र में दो अलग घटनाओं में एक किसान और युवक ने गले में फांसी का फंदा डालकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान के परिजनों का कहना है कि उन्होंने खेत में दो बार उड़द का बीज बोया, लेकिन बीज अंकुरित नहीं हुआ, जिससे वह परेशान चल रहे थे। संभावना जताई जा रही है कि इसी वजह से उसने फांसी लगाकर जान दी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल चल रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

घटना एक
महरौनी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुआघोषी निवासी अरविंद बुनकर (42) बुधवार की रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में जाकर सो गया। सुबह जब उसकी पत्नी उठी और घर के पीछे की ओर खेत में गई तो वहां अरविंद अमरूद के पेड़ पर साड़ी के फंदे पर लटक रहा था। यह देख उसकी पत्नी ने अन्य परिजनों को बुलाया। इस पर परिजन व ग्रामीण उसे उतारकर महरौनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी से मेमो मिलने पर महरौनी पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक के चचेरे भाई लक्ष्मी बुुनकर ने बताया कि अरविंद बुनकर किसानी करता है और उसने दो बार उड़द का बीज बोया था, लेकिन दोनों बार बीज नहीं जमा, जिससे वह परेशान चल रहा था और संभावना जताई कि इसी वजह से उसने फांसी लगाकर जान दी होगी। मृतक का एक बेटा है । थानाध्यक्ष महरौनी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि ग्राम कुआघोषी में अरविंद बुनकर का शव बृहस्पतिवार की सुबह अमरूद के पेड़ पर लटका मिला है। उसके फांसी लगाकर जान देने का कारण स्पष्ट नहीं है, जांच की जा रही है और उसके शव को पोस्टमार्टम को भेजा है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना-दो
तालबेहट। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी तुलसीदास कुशवाहा (31) खुद की स्कॉर्पियो गाड़ी चलाता था। बुधवार की दोपहर में वह घर पर था, जबकि उसके अन्य घर की महिलाएं व बच्चे सभी पूजन के लिए गांव में ही गई थी। उसके भाई व अन्य लोग गांव से बाहर किसी काम से गए हुए थे। इसी दौरान तुलसीदास अपने कमरे में गया और उसने वहां कुंदे पर रस्सी के फंदे पर लटककर जान दे दी। शाम को करीब पांच बजे पूजा करके जब उसकी बेटी संगीता ट्यूशन जाने के लिए बैग उठाने घर पहुंचकर कमरे में गई तो पिता का शव फंदे से लटकता देख उसकी चीखें निकल पड़ी। वह चिल्लाते हुए बाहर की ओर भागी और पड़ोस के लोगों को बताया, जिस पर लोगों ने अंदर जाकर देखकर और उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर तालबेहट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को फंदे से उतारकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के साले कड़ेसराकला निवासी देवसिंह ने बताया कि मृतक के दो बेटे व एक बेटी है। मृतक का भाई दयाराम पूर्व प्रधान व उसकी भाभी प्रधान है। हालांकि, मृतक ने फांसी किन कारणों से लगाई है, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
-----

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर घटना की जानकारी देते परिजन व ग्रामीण।

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर घटना की जानकारी देते परिजन व ग्रामीण।- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed