फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Tulsiram was unanimously elected as the district president of Ahirwar Samaj.

Lalitpur News: तुलसीराम को सर्वसम्मति से चुना गया अहिरवार समाज का जिलाध्यक्ष

Mon, 29 Dec 2025 12:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Tulsiram was unanimously elected as the district president of Ahirwar Samaj.
महापंचायत में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, 15 बिंदुओं पर किया गया विचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अहिरवार समाज महापंचायत की द्वितीय विचार संगोष्ठी का आयोजन एक होटल किया गया। इसमें 15 बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। संगोष्ठी में जनपद के सभी ब्लाकों से आए अहिरवार समाज के माते मुखिया, चिंतक, विचारक आदि लोगों ने अपने-अपने समाज हित में विचार व्यक्त किए। अहिरवार महापंचायत का जिलास्तरीय और ब्लॉक स्तरीय गठन किया गया। महापंचायत ने सर्वसम्मति से रिटायर्ड शिक्षक बंटूराम अहिरवार को जिला संरक्षक, तुलसीराम अहिरवार को जिलाध्यक्ष घोषित किया।
वक्ताओं ने कहा कि अहिरवार महापंचायत का उद्देश्य सामाजिक कुरीतियों को खत्म करना, राजनीतिक प्रतिनिधित्व को मजबूत करना, शैक्षणिक उन्नयन करना है। आने वाले पंचायत चुनाव में ब्लॉक संगठन के माध्यम से हर सीट पर प्रतिनिधि चुने जाएंगे और समाज पूरी लगन से इन प्रत्याशियों को जिताएगा। महापंचायत ने जो नियम बनाए हैं, उनका सख्ती से अनुपालन होगा और जो नियम तोड़ेगा, उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष तुलसीराम अहिरवार ने कहा कि समाज ने मुझे जिम्मेदारी सौंपी है, उसको पूरी निष्ठा से निभाऊंगा और समाज के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास करेगा। भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के सपनों को पूरा करना ही महापंचायत का लक्ष्य होगा। कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों में सुरेंद्र कुमार को जिला उपाध्यक्ष, जगनलाल को महासचिव, कमलेश कुमार को संगठन मंत्री, पुरुषोत्तम को कोषाध्यक्ष, सुल्तान सिंह को ऑडिटर, अरविंद को मीडिया प्रभारी और महेंद्र, राजेंद्र भास्कर को सदस्य घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, ब्लॉक अध्यक्ष महरौनी हरवेंद्र कुमार, जखौरा ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश, मड़ावरा ब्लॉक अध्यक्ष लोटन अमीन साहब, बिरधा ब्लॉक अध्यक्ष मोहन लाल, बार ब्लॉक अध्यक्ष जवाहर लाल को बनाया गया। इस दौरान इंजीनियर चंद्रशेखर अहिरवार, रविंद्र भास्कर, सुरेंद्र दादा मैनवार, ओमप्रकाश बिजरोठा, धर्मेंद्र बरखेरा, अर्जुन नेता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed