फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   BJP gears up for Graduate MLC elections

Lalitpur News: स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर

Thu, 08 Oct 2026 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
BJP gears up for Graduate MLC elections
ललितपुर। भाजपा ने स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को हाईवे स्थित भाजपा जिला कार्यालय में बैठक हुई। इसमें कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू मौजूद थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव में पूरी ताकत झोंकने का आह्वान किया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा कि भाजपा हर चुनाव को गंभीरता से लेती है। उन्होंने स्नातक एमएलसी चुनाव को विधानसभा चुनाव से पहले की चुनौती बताया। इस चुनाव में जीत हासिल करना भाजपा का लक्ष्य है। क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने बताया कि झांसी-प्रयागराज स्नातक सीट में बुंदेलखंड का बड़ा क्षेत्र आता है। इससे कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी काफी बढ़ जाती है। उन्होंने हर 20 मतदाताओं पर एक कार्यकर्ता को पन्ना प्रमुख बनाने का निर्देश दिया। साथ ही मतदाताओं से लगातार संपर्क बनाए रखने को कहा। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारी दी गई है। जनप्रतिनिधियों को भी मतदाता संपर्क का काम सौंपा गया है। बैठक में श्रम सेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ,सदर विधायक रामरतन कुशवाहा,जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन,नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन, जिला चुनाव संयोजक जगदीश सिंह लोधी,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौबे,रमेश कुमार सिंह, हरीराम निरंजन, गौरव गौतम सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed