फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A fire broke out in a field just 30 meters away from the petrol pump, burning straw.

Lalitpur News: पेट्रोल पंप से महज तीस मीटर दूर खेत में लगी आग, भूसा जला

Thu, 08 Oct 2026 12:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
A fire broke out in a field just 30 meters away from the petrol pump, burning straw.
भूसे में आग की उठतीं लपटें
अर्जुन खिरिया। नाराहट थाना क्षेत्र के अर्जुन खिरिया गांव में बुधवार सुबह पेट्रोल पंप से महज 30 मीटर दूर सड़क किनारे पड़े उड़द के भूसे में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें पेट्रोल पंप की ओर बढ़ने लगीं। समय रहते कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

अर्जुन खिरिया स्थित गीता एनर्जी पेट्रोल पंप के पास बुधवार सुबह करीब 11 बजे उड़द के भूसे में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ऊंची लपटें उठने लगीं। आग पेट्रोल पंप के बेहद करीब होने के कारण आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। बताया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने भूसे में आग लगाई थी। लपटें पेट्रोल पंप की ओर बढ़ती देख कर्मचारियों ने तत्काल मोर्चा संभाला। पानी और अन्य संसाधनों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग बुझ जाने से पेट्रोल पंप तक लपटें पहुंचने से बच गईं। आग से भूसा जलकर राख हो गया, जबकि आसपास धुएं का गुबार छा गया। ग्रामीणों ने पेट्रोल पंप के पास ज्वलनशील सामग्री में आग लगाए जाने पर चिंता जताते हुए अज्ञात व्यक्ति की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

----------
फोटो 14
जब मैं एक बाइक में पेट्रोल डाल रहा था, तभी अचानक आग की लपटें उठतीं देखीं, तुरंत मोटर चालू की और ग्रामीणों के सहयोग से भूसे में लगी आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजा भैया तिवारी
पेट्रोल पंप कर्मचारी, अर्जुन खिरिया
----------
पेट्रोल पंप से महज 25 से 30 मीटर दूर उड़द के भूसे में किसी राहगीर ने जलती बीड़ी फेंक दी। जिससे उसमें आग पकड़ गई। कर्मचारियों एवं ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पानी डालकर आग को बुझा दिया है। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा होने से बच गया।
शिव कुमार लिटौरिया
पेट्रोल पंप मैनेजर
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed