फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Heaps of filth in the Ranipura hamlet of Khandi; authorities unconcerned.

Lalitpur News: खांदी के रानीपुरा मजरे में गंदगी का अंबार, बेफिक्र जिम्मेदार

Thu, 08 Oct 2026 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Heaps of filth in the Ranipura hamlet of Khandi; authorities unconcerned.
सड़क पर लगे जगह जगह कूड़े के ढेर - फोटो : shiv tripathi
तालबेहट। विकास खंड की सबसे बड़ी ग्राम सभा खांदी का मजरा रानीपुरा इस समय गंदगी से घिरा है। पूरे मजरे की नालियां कीचड़ और कूड़े से भरी पड़ी हैं। नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

यह मजरा तालबेहट-ललितपुर राजमार्ग पर स्थित है। चमत्कारिक हजारिया महादेव मंदिर होने के कारण यहां हजारों लोगों का आना-जाना होता है। सेंट्रल बैंक और होटल त्रिमूर्ति के पास हर समय कूड़े का ढेर लगा रहता है। इस कूड़े पर अन्ना जानवरों के झुंड जमा रहते हैं। ये जानवर आपस में लड़ते रहते हैं। इससे राहगीरों और आसपास रहने वालों को भारी परेशानी होती है। जानकारी होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह से मौन हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी अधिकारी केवल आश्वासन दे रहे हैं। उनका कहना है कि सफाई कर्मचारी होने पर भी स्थिति काफी खराब है। ग्रामीणों ने नव दुर्गा से पहले मजरे में व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाने की मांग की है।
विज्ञापन

000000000000
पूरी ग्राम सभा में गंदगी की भरमार है। सफाई कर्मचारी सफाई करने के नाम पर रस्म अदायगी कर रहे हैं। जिम्मेदार केवल आश्वासन दे कर मौन रखे हुए हैं। - नफीस खान
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
नालियाें का गंदा पानी सड़क पर मकान के सामने बह रहा है। जिससे बाहर खड़ा होना मुश्किल हो रहा है। बच्चे घर के बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। -प्रमोद कौशिक
000000000
- गंदगी के चलते मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। नालियां में जमा कींचड़ की बदबू से काफी परेशानी हो रही है। जानवरों के झुंड लोगों के लिए परेशानी का सबब साबित हो रहे है। - दातार यादव

000000

रानीपुरा में गंदगी की जानकारी मिली है। संबंधित विभाग को सफाई के लिए निर्देशित कर शीघ्र सफाई करवाई जाएगी। - अभिजीत सिंह, एसडीएम तालबेहट

सड़क पर लगे जगह जगह कूड़े के ढेर

सड़क पर लगे जगह जगह कूड़े के ढेर- फोटो : shiv tripathi

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed