{"_id":"683ca0c73a2a66510a04ca44","slug":"three-arrested-for-axe-attack-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-136350-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: कुल्हाड़ी से हमला करने में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: कुल्हाड़ी से हमला करने में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
ललितपुर। मारपीट और कुल्हाड़ी से हमला करने के मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार भी कर लिया है।
कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम चौकी निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि गांव के विपक्षियों के मवेशियों ने उसके बगीचे में लगे पेड़ों को नष्ट कर दिया था। इसी बात को लेकर विपक्षी रंजिश रखे थे। 30 मई को वह कार से जा रहा था। रास्ते में घात लगाए बैठे कुल्हाड़ी, लाठी-डंडे से लैस शिवराज, सुमरन, हरीसिंह, सोमनाथ, प्रदीप, टिंकू, रक्षपाल, पुष्पेंद्र निवासी ग्राम चौकी गाली-गलौज करने लगे। उसकी कार पर पत्थर मारकर शीशा तोड़ दिया। उसे मारने की नीयत से लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर जब परिवार के लोग अशोक कुमार, शिवराज, महेश, सचिन, महेंद्र, शारदा आए तो आरोपियों ने उन पर भी हमला किया। महेश के सिर में कुल्हाड़ी लगने से वह गंभीर घायल हो गया। शिवराज का हाथ टूट गया। दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष और कुल्हाड़ी से हमला करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
पुलिस ने रविवार को आरोपी शिवराज, सुमरन, हरीसिंह निवासी ग्राम चौकी को गिरफ्तार कर लिया।-- -- --
दूसरे पक्ष की ओर से भी दर्ज कराया गया मुकदमा
दूसरे पक्ष के सोमनाथ ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसके बड़े भाई के मकान का काम गांव में लगा हुआ था। 30 मई की सुबह सुरेश, शिवराज, अशोक, सचिन, दीपेंद्र, शारदा, पेरा लाठी-डंडा लेकर आए। गाली गलौज कर लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी से जान से मारने की नीयत से पुष्पेंद्र के साथ मारपीट कर दी। बचाने गए भारती, सखी, हरीसिंह, सुमरन, शिवराज के साथ भी मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। हमले में पुष्पेंद्र, शिवराज, हरीसिंह और भारती को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
ग्राम चौकी में लाठी-डंडा कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रक्षपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी महरौनी
विज्ञापन
कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम चौकी निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि गांव के विपक्षियों के मवेशियों ने उसके बगीचे में लगे पेड़ों को नष्ट कर दिया था। इसी बात को लेकर विपक्षी रंजिश रखे थे। 30 मई को वह कार से जा रहा था। रास्ते में घात लगाए बैठे कुल्हाड़ी, लाठी-डंडे से लैस शिवराज, सुमरन, हरीसिंह, सोमनाथ, प्रदीप, टिंकू, रक्षपाल, पुष्पेंद्र निवासी ग्राम चौकी गाली-गलौज करने लगे। उसकी कार पर पत्थर मारकर शीशा तोड़ दिया। उसे मारने की नीयत से लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर जब परिवार के लोग अशोक कुमार, शिवराज, महेश, सचिन, महेंद्र, शारदा आए तो आरोपियों ने उन पर भी हमला किया। महेश के सिर में कुल्हाड़ी लगने से वह गंभीर घायल हो गया। शिवराज का हाथ टूट गया। दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष और कुल्हाड़ी से हमला करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
पुलिस ने रविवार को आरोपी शिवराज, सुमरन, हरीसिंह निवासी ग्राम चौकी को गिरफ्तार कर लिया।