फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Thirsty is big than social distance

सामाजिक दूरी पर भारी पड़ रही पानी की प्यास

Wed, 29 Apr 2020 12:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Thirsty is big than social distance
नेहरू नगर में टैंकर से पानी भरने को लोगों की लगी भीड़ - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए भले ही सामाजिक दूरी को कारगर बताया जा रहा हो, लेकिन नेहरू नगर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना चुनौती बन गया है। यहां पानी का टैंकर रुकते ही महिला और पुरुषों की भीड़ लग जाती है। इससे लोगों के बीच में सामाजिक दायरा नहीं रह पाता है।
विज्ञापन

इन दिनों मुहल्ला नेहरू नगर में पेयजल का संकट गहरा रहा है। सुबह से ही लोगों की हैंडपंपों पर भीड़ लग जाती है। जलसंस्थान ने लोगों को राहत पहुंचाने के लिए टैंकर की सुविधा शुरू की है, लेकिन यहां पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है। टैंकर रुकते ही लोगों की भीड़ लग जाती है। जिससे कुछ ही मिनटों में टैंकर खाली हो जाता है।
विज्ञापन

उधर, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार का कहना है कि टैंकर भेजने से पहले स्थानीय लोगों से कहा था कि वह 200-200 लीटर की टंकी घर के बाहर रख दें, तो उनका कर्मचारी उन्हें भरते हुए आगे बढ़ जाएगा, लेकिन स्थानीय लोग इसके लिए तैयार नहीं हैं। मुहल्ले में टैंकर रखने के लिए छह स्थान चिंह्नित किए गए हैं, जहां सुबह शाम छह फेरे लगाए जाएंगे, ताकि सभी को पानी मिल सके। सामाजिक दूरी बनाने की जिम्मेदारी स्थानीय लोगों की है, लेकिन वह इस बात को समझने के लिए तैयार ही नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed