{"_id":"6af0bb0f1c98680af304b3a0","slug":"vb-g-ramji-105-job-card-holding-families-received-125-days-of-work-over-four-months-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-166488-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीबी जी रामजी : चार माह में 105 जॉबकार्ड धारक परिवारों को मिला 125 दिन का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीबी जी रामजी : चार माह में 105 जॉबकार्ड धारक परिवारों को मिला 125 दिन का काम
विज्ञापन
-जुलाई माह में जिले में शुरू हुई थी योजना, 1.96 लाख जॉबकार्ड में 3.20 लाख श्रमिक हैं पंजीकृत
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। वीबी-जी राम जी योजना के अंतर्गत जुलाई से अक्तूबर माह तक तीन माह में करीब 105 जॉबकार्ड धारकों को 125 दिन का रोजगार मिला है। इसमें जॉब कार्डधारक मजदूरों से पौधारोपण के लिए गड्ढा-खुदाई, पानी संरक्षण के लिए किए जाने वाले निर्माण कार्य सहित अन्य कार्य कराए गए।
जनपद के छह विकास खंडों की 415 ग्राम पंचायतों में वीबी जी राम जी के अंतर्गत 196706 लाख जॉबकार्ड हैं। इनमें 119713 सक्रिय जॉब कार्ड धारक हैं, जिनमें करीब 3.20 लाख श्रमिक पंजीकृत हैं। मनरेगा का स्वरूप बदलकर विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी जी राम जी) किया गया था। जिले में एक जुलाई से इसे लागू किया गया। वीबी जी राम जी योजना में जॉब कार्ड धारक श्रमिकों को 125 दिन तक रोजगार दिए जाने की गारंटी है। साथ में तय समय में भुगतान में देरी पर मुआवजा दिया जाना तय है। योजना के तहत जिले के विभिन्न ब्लॉक में आने वाली गांवों में विकास कार्य किए गए। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक जिले में वीबी जी राम जी योजना को लागू हुए चार माह हो चुके हैं और जुलाई से अक्तूबर माह तक 105 जॉब कार्ड धारक परिवारों को 125 दिन का रोजगार दिया गया। इसमें श्रमिकों से पौधारोपण के लिए पौधारोपण के गड्ढे-खुदाई, नाला सफाई, पानी संरक्षण के हो रहे निर्माण कार्य सहित अन्य काम कराए गए। विभागीय अधिकारियों ने यह भी बताया कि 21 नवंबर से पुनः वीबी जी राम जी योजना के काम शुरू होने पर 125 दिन काम देने की गारंटी और ज्यादा की जाएगी।
-46.47 लाख मानव दिवस सृजित का है लक्ष्य
-195.20 करोड़ का है श्रम बजट
-117.12 करोड़ रुपये मजदूरी मद के लिए
-78.08 करोड़ रुपये सामग्री मद में
ब्लॉक-वार जॉब कार्ड धारकों की जिले में संख्या
ब्लॉक - कुल जॉब कार्ड - सक्रिय जॉब कार्ड
बार - 30549 - 17381
बिरधा - 31564 - 18910
जखौरा - 41240 - 25880
मड़ावरा - 30479 - 21000
महरौनी - 32227 - 19670
तालबेहट - 30647 - 16872
योग - 196706 - 119713
जुलाई माह में जनपद शुरू हुई वीबी जी राम जी के तहत गांवों में काम कराया गया। जुलाई से अक्तूबर माह तक 105 जॉबकार्ड धारक परिवारों को 125 दिन का रोजगार दिया। इसमें जॉबकार्ड धारक परिवार के श्रमिक शामिल रहे। वर्तमान में रबी सीजन में कृषि कार्य के लिए 20 नवंबर तक कार्य बंद है। 21 नवंबर को पुनः काम शुरू होगा और निर्धारित गारंटी के तहत परिवारों को काम दिया जाएगा।
विज्ञापन
-रमेश कुमार यादव, डीसी वीबी जी राम जी