{"_id":"67e45435d88753e4650af91e","slug":"the-body-of-a-villager-was-found-hanging-from-a-sari-noose-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-132204-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: साड़ी के फंदे से लटका मिला ग्रामीण का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: साड़ी के फंदे से लटका मिला ग्रामीण का शव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। घर के अंदर साड़ी के फंदे से ग्रामीण का शव लटकता मिला। परिजन ने एक ग्रामीण पर 60 हजार रुपये में जमीन गिरवी रखने और तीन लाख रुपये ब्याज के लेने के साथ पिछले वर्ष शराब पिलाकर रजिस्ट्री कराने से परेशान होकर जान देने का आरोप लगाया।
थाना बार अंतर्गत ग्राम भैलोनी सूबा निवासी श्रीराम (55) का शव बुधवार दोपहर घर के अंदर दीवार पर लगी खूंटी से लटका मिला। मृतक के भाई पप्पू ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति के पास श्रीराम ने 60 हजार रुपये में एक एकड़ जमीन गिरवी रखी थी। इसके एवज में श्रीराम तीन लाख रुपये दे चुका था। पिछले वर्ष उक्त व्यक्ति ने शराब पिलाकर श्रीराम की एक एकड़ जमीन की रजिस्ट्री भी करा ली थी। उस पर केसीसी भी बनवा लिया था। इसको लेकर श्रीराम काफी परेशान रहता था।
बुधवार को श्रीराम घर पर था, जबकि परिजन खेत पर गए थे। दोपहर को पुत्रवधू ममता घर आई और अंदर गई तो यहां साड़ी के फंदे से श्रीराम मृतावस्था में लटकता मिला। पुलिस ने जांच-पड़ताल की। मृतक तीन भाई-एक बहन में दूसरे नंबर का था और उसके एक पुत्र व एक पुत्री है।