{"_id":"66259bad648d40b9880eda64","slug":"ten-thousand-population-suffering-from-electricity-and-water-crisis-for-four-days-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-113603-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: चार दिन से बिजली, पानी के संकट से जूझ रही दस हजार की आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: चार दिन से बिजली, पानी के संकट से जूझ रही दस हजार की आबादी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बालाबेहट में ट्रांसफॉर्मर खराब होने से दस हजार की आबादी चार दिन से बिजली, पानी के संकट से जूझ रही है। यहां 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया है, इससे कस्बा में अंधेरा पसरा है। दिन तो किसी तरह कट जा रहा, लेकिन रात बिताना मुश्किल हो रहा है। ट्यूबवेल न चलने से पेयजल आपूर्ति भी ठप है। लोग दूर लगे हैंडपंप से पानी जुटाने को मजबूर हैं।
ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम पंचायत बालाबेहट में कस्बा की आबादी लगभग दस हजार है। बिजली की सुविधा के लिए यहां दो ट्रांसफॉर्मर रखे गए हैं। एक बड़ा ट्रांसफॉर्मर 400 केवीए का है, जिससे लगभग आठ हजार की आबादी को बिजली मुहैया कराई जा रही है। दूसरे छोटे ट्रांसफॉर्मर से दो हजार की आबादी को बिजली दी जा रही है। बीते चार दिनों से बड़ा ट्रांसफॉर्मर खराब है। शाम होते ही मच्छरों के प्रकोप से सोना मुश्किल हो रहा है।
-- -
15 हैंडपंप खराब: गांव में लगभग 30 हैंडपंप लगे हैं। जलस्तर गिरने से कई हैंडपंपों ने पानी छोड़ दिया है। 15 हैंडपंप खराब पड़े हैं। रही सही कसर पेयजल आपूर्ति ठप होने से पूरी हो गई है।