फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Teacher accused of sexually abusing student

Lalitpur News: शिक्षक पर छात्रा से अश्लील व्यवहार का आरोप

Tue, 22 Apr 2025 01:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Teacher accused of sexually abusing student
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। कक्षा 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा ने इंटर कॉलेज के शिक्षक पर बोर्ड पेपर के दौरान अश्लील व्यवहार करने के साथ बाथरूम में ले जाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। साथ ही कॉलेज प्रशासन पर आरोपी शिक्षक को बचाने के लिए छात्रा पर दबाव बनाने का आरोप लगाया। एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।

कोतवाली महरौनी क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया। बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री एक निजी इंटर कॉलेज में कक्षा 10वीं की छात्रा है। मार्च में बोर्ड परीक्षा के समय उसकी पुत्री पेपर देने कॉलेज जाती थी। कक्षाध्यापक ने उसकी पुत्री से अभद्रता की। अश्लील व्यवहार किया। हाथ पकड़कर घर ले जाने की कोशिश की। इसकी शिकायत प्रिंसिपल से की तो उन्होंने कार्रवाई नहीं की। उसकी पुत्री मानसिक रूप से परेशान है। उसकी पुत्री को बोर्ड परीक्षा में गलत तरीके से फंसाने की धमकी दी गई। उसने इसकी शिकायत महरौनी पुलिस से की, लेकिन कस्बा इंचार्ज ने उसकी पुत्री को बुलाकर मामला रफा-दफा करने की कोशिश की। एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि मां-बेटी को कार्रवाई का भरोसा दिया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed