फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   tds cut gram panchayat

टीडीएस कटौती नहीं कराने वाली ग्राम पंचायतों के खातों पर लगेगी रोक

Fri, 27 Nov 2020 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
tds cut gram panchayat
note.jpg - फोटो : note.jpg
ललितपुर। जिले की कई ग्राम पंचायतों को टीडीएस की कटौती नहीं करना महंगा पड़ गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं कि जिन ग्राम पंचायतों ने टीडीएस की कटौती नहीं की है या इसे समय से जमा नहीं किया है, ऐसी पंचायतों के बैंक खातों पर तत्काल रोक लगाते हुए दोषी ग्राम पंचायत सचिव के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाते हुए दो सप्ताह में अवगत कराएं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों द्वारा केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कराए जाने वाले कार्यों के सापेक्ष वैंडर्स को भुगतान के समय आयकर अधिनियम के अंतर्गत टीडीएस कटौती करने का प्राविधान किया गया है, लेकिन जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों द्वारा टीडीएस की नियमानुसार कटौती नहीं की जा रही है। यदि कहीं कटौती की भी जा रही है तो उसे आयकर विभाग में नियमानुसार जमा नहीं कराया जा रहा है। इस पर सीडीओ अनिल कुमार पांडेय ने इस स्थिति पर खेद प्रकट करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी डा. अवधेश सिंह को निर्देशित किया है कि ग्राम पंचायतों द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कराए जाने वाले कार्यों के सापेक्ष वैंडर से टीडीएस कटौती की समीक्षा कर नियमानुसार टीडीएस का भुगतान आयकर विभाग को समय से जमा कराएं। अन्यथा ग्राम पंचायतों के खातों पर रोक लगाए और दोषी ग्राम पंचायत सचिव के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed