{"_id":"665b9746213eef50050df024","slug":"students-will-be-given-tips-to-prevent-disaster-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-115609-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: छात्र-छात्राओं को आपदा से बचाव के दिए जाएंगे टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: छात्र-छात्राओं को आपदा से बचाव के दिए जाएंगे टिप्स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को आपदा से बचाव करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। गैस सिलिंडर को बुझाने, कुएं में उतरने, कमरे में आग लगने के बाद बुझाने के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। छात्रों को आपदा की जानकारी देने के लिए विद्यालय में आपदा प्रबंधन समिति बनाई जाएगी।
विद्यालयों में आपदा बचाव की टीम बनाई जाएगी। समय समय पर छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। टीम में दो छात्र-छात्राओं के साथ क्षेत्रीय अग्निशमन केंद्र का एक कर्मचारी भी शामिल रहेगा। आपदा से बचाव की जानकारी देने के लिए आपदा प्रबंधन समिति गठित की जाएगी, जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य शामिल रहेंगे। आपदा से बचाव के बारे में छात्र-छात्राओं को बताया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर इन प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं की मदद ली जाएगी। शासन के निर्देश पर नए शैक्षिक सत्र में इसकी प्रक्रिया शुरू करवाने की कवायद में शिक्षा विभाग जुट गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि छात्र-छात्राओं को आपदा से बचाव के लिए दक्ष बनाया जाएगा। छात्रों को प्रशिक्षण दिलाते हुए अन्य गतिविधियां कराई जाएंगी। संवाद