{"_id":"6a0e21528282f3ebd70a2ae1","slug":"student-consumes-poison-after-returning-home-from-the-fields-dies-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-156634-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: खेत से घर लौटी छात्रा ने किया विशाक्त का सेवन, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: खेत से घर लौटी छात्रा ने किया विशाक्त का सेवन, मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जहरीले पदार्थ का सेवन करने से 16 वर्षीय कक्षा 9वीं की छात्रा निधि यादव निवासी ग्राम चढ़रा थाना सौजना की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। पिता ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया।
मृतक के पिता हरीसिंह ने बताया कि मंगलवार को वह खेत पर कट रही मूंग की फसल कटवाने के लिए गया था। दोपहर को उसकी पुत्री निधि खेत पर उनके लिए खाना लेकर आई थी। खाना देने के बाद वह घर वापस चली गई थी। घर पहुंचने के बाद शाम करीब चार से पांच बजे वह कमरे में चली गई थी। यहां उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन निधि को लेकर मड़ावरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल काॅलेज में इलाज के दौरान देर रात को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतका दो बहन-एक भाई में छोटी थी और ग्राम गौना कुसमाड़ में स्थित स्कूल में कक्षा 9वीं की छात्रा थी। पिता हरीसिंह ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करने की बात कही।
सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि विषाक्त पदार्थ के सेवन से मड़ावरा सीएचसी से मेडिकल कॉलेज में रेफर की गई किशोरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मामले में आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।