फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Stones pelted on police carrying JCB, three people injured

जेसीबी लेकर जा रही पुलिस पर पथराव, तीन लोग घायल

Mon, 11 Apr 2022 10:33 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Stones pelted on police carrying JCB, three people injured
बार/ललितपुर। थाना बार क्षेत्र के ग्राम बछरावनी में जेसीबी उठाकर थाने ले जा रही पुलिस को ग्रामीणों ने घेरकर पथराव कर दिया। जिससे जेसीबी मशीन पर बैठे दो लोग एवं एक पुलिस कर्मी घायल हो गया। यह देख पुलिस कर्मियों ने लाठी फटकार कर स्थिति पर काबू पाया। मामले में आठ आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

ग्राम कल्यानपुरा निवासी जयंती पत्नी स्व.सत्यनारायण ने कोतवाली पुलिस में तीन दिन पहले रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि थाना बार क्षेत्र के ग्राम बछरावनी निवासी कमलेश यादव पुत्र छोटेलाल एवं उसके एक साथी ने उसके पति से जेसीबी मशीन बेचने का अनुबंध बीते वर्ष चार अप्रैल को किया था। मशीन का 16 लाख रुपये फाइनेंस कंपनी का ऋण बकाया था और कमलेश से उसके पति ने तीन लाख 38 हजार रुपये लिया था। इसी बीच 26 मई 2021 को उसके पति की बीमारी के चलते मौत हो गई। बीते डेढ़ माह पूर्व 28 फरवरी को फाइनेंस कंपनी ने छह लाख 41 हजार 73 रुपये का बकाया रिकवरी नोटिस भेजा। कमलेश और रणवीर यादव उसकी जेसीबी मशीन हड़पना चाहते हैं। मशीन मांगने पर बार-बार उसके परिवार एवं रिश्तेदार सचिन दुबे को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मामले में कोतवाली पुलिस ने आठ अप्रैल को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन

इस मामले में कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कल्यानपुरा बीट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर शिव आसरे त्रिवेदी, कांस्टेबल भानू प्रताप, मनोज लोहा सिंह, शिवम तिवारी और चालक रफीक अहमद के साथ गांव बछरावनी गए। उन्हें पास के गांव सैमरा भावनगर में जेसीबी मशीन दिखाई दी। जब पुलिस ने रोका तो चालक जेसीबी मशीन छोड़कर भाग गया। जिस पर वे दूसरे चालक को बुलाकर जेसीबी को ललितपुर की ओर ले जाने लगे। मशीन पर प्रमेश पुत्र परमपाल व सचिन दुबे मशीन पर बैठा था। जब वह मशीन को लेकर सैमरा भावनगर के आगे पहुंचे तो आरोपी कमलेश यादव व रणवीर राजा, रामकुमार यादव, बल्लू यादव, सुम्मा अहिरवार, राजा यादव निवासी ग्राम बछरावनी 20 अज्ञात लोगों को लेकर आए और जेसीबी मशीन को नहीं ले जाने दिया। साथ ही जेसीबी पर बैठे प्रमेश व सचिन दुबे के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब पुलिस ने मारपीट करने से रोका तो सभी लोगों ने पुलिस कर्मियों के साथ धक्का मुक्की कर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में सचिन के चार पहिया वाहन और जेसीबी मशीन के कांच टूट गए। साथ ही पुलिस कर्मी भानु प्रताप के हाथ में भी चोट आई। जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने डंडे फटकारते हुए आठ लोगों को हिरासत में लिया। इनमें रणवीर सिंह, कमलेश यादव, रामकुमार, बल्लू यादव, सुम्मा अहिरवार, राजा यादव, संजय यादव एवं सुनील लोहार ग्राम टोड़ी शामिल हैं। कोतवाली पुलिस ने आठ नामजद एवं 20 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed