फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   sparrow campaign

शहर में चहचहाने लगी गौरैया

Wed, 06 Apr 2016 02:05 AM IST
शहर में चहचहाने लगी गौरैया
शहर में चहचहाने लगी गौरैया Updated Wed, 06 Apr 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
sparrow campaign
गाौरैया - फोटो : amar ujala
ललितपुर। शहर में गौरैया चिड़िया की चहचहाने की आवाज सुनाई देने लगी है। इसका गवाह मुहल्ला आजादपुरा बना है। यहां के मकानों में लगाए गए कृत्रिम घोंसलों में गौरैया को देखा गया। वन अफसरों का कहना है कि गौरैया ने कृत्रिम घोंसलों में डेरा डालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


बिगड़ते पर्यावरण व मोबाइल टावरों की रेडियेशन से गौरैया गायब होने लगी है। खासकर शहरों में दिखाई नहीं देती है। वन विभाग ने इसके संरक्षण के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। पिछले दिनों सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से वन विभाग ने जगह-जगह कृत्रिम घोंसले लगवाए गए। विभिन्न  विभागों के अफसरों ने अपने आवासों, स्कूल व कालेज परिसरों में घोंसले लगवाए। इसके अलावा शहर के पेड़ों पर भी घोंसलों को टंगवाया गया। 20 मार्च को  गौरैया संरक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कई दिनों तक अफसर अपने आवास  में टंगे घोंसलों में गौरैैया का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


लेकिन, एसडीएम सदर रमेशचंद्र और  जीजीआईसी प्रधानाचार्य पूनम मलिक को मायूसी हाथ लगी। उनका कहना है कि  घौंसलों में एक भी दिन गौरैैया नजर नहीं आई, पर मुहल्ला आजादपुरा में गौरैया दिखी तो वन विभाग के अफसर गदगद हो गए। वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर उनके  फोटोग्राफ लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक वानिकी प्रभाग के प्रभागीय निदेशक वीके जैन का  कहना है कि आजादपुरा के कई घरों में लगे घोंसले लगाए गए हैं, जिसमें गौरैया ने अपना डेरा बनाया है। आने वाले दिनों में अन्य घोंसलों में इसी तरह गौरैया नजर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed