फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   SP-Congress including former Union Minister raised questions on the good work of police

Lalitpur News: पुलिस के गुडवर्क पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित सपा-कांग्रेस ने उठाए सवाल

Mon, 08 Apr 2024 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
SP-Congress including former Union Minister raised questions on the good work of police
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। गांजे के साथ युवक को गिरफ्तार करने पर सपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाए और गिरफ्तार युवक को सपा का कस्बा महरौनी नगर अध्यक्ष बताया। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सपा-कांग्रेस गठबंधन के सांसद पद के प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता एसपी आवास पहुंचे और उनका घेराव करते हुए पुलिस कार्रवाई को सत्ताधारी पार्टी के दबाव में करना बताया। एसपी ने जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया।
महरौनी पुलिस ने शनिवार रात प्रदीप साहू निवासी टीकमगढ़, रोड कस्बा महरौनी को एक किलो 160 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। रविवार को जैसे ही सपा और कांग्रेस के पदाधिकारियों को जानकारी हुई, वे आक्रोशित हो गए। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य भी जनपद पहुंचे। उन्होंने सपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मामले को जाना। इसके बाद वह कार्यकर्ताओं के साथ सीधे एसपी आवास पहुंचे। यहां पुलिस द्वारा उनके गठबंधन की सहयोगी सपा के महरौनी नगर अध्यक्ष को भाजपा के दबाव में गिरफ्तार करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में प्रदीप जैन ने कहा कि भाजपा के स्थानीय नेता, सपा के महरौनी नगर अध्यक्ष प्रदीप साहू पर पिछले दिनों पार्टी में शामिल होने का दबाव बना रहे थे। धमकाया भी जा रहा था। प्रदीप जैन ने कहा कि एसपी ने पूरे प्रकरण की जांच कराने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व सिविल लाइन चौकी प्रभारी ने उनकी पार्टी के एक कार्यक्रम के दौरान सपा की मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष से अभद्रता की थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर निष्पक्ष जांच नहीं हुई और कांग्रेस व सपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया तो वह इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
जब पूर्व केंद्रीय मंत्री ने एसपी के पीआरओ को लिया आड़े हाथ
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने रविवार सुबह एसपी के सीयूजी नंबर पर तीन-चार दफा फोन मिलाया तो हर बार पीआरओ ने फोन उठाया। लेकिन, एसपी से बात नहीं कराई। इस पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पीआरओ से कहा कि सीयूजी नंबर एसपी के लिए है न कि पीआरओ के लिए। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री काफी आक्रोशित दिखे।

---------
टैक्सी में सवार होकर एसपी से मिलने पहुंचे पूर्व मंत्री
सपा कार्यालय से पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य एसपी से मिलने के लिए टैक्सी से पहुंचे। बाद में उनके पीछे दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता व पदाधिकारी पहुंचे।
-----
गांजे के आरोप में गिरफ्तार सपा नगर अध्यक्ष को भेजा जेल
गांजे के साथ गिरफ्तार सपा के महरौनी नगर अध्यक्ष प्रदीप साहू को रविवार को पुलिस ने न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

----------जो भी आरोप लगाए गए हैं, उसकी जांच अपर पुलिस अधीक्षक से कराई जा रही है।-मोहम्मद मुश्ताक, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed