फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Socialist innovativemove back to school

समाजवादी अभिनव विद्यालय को फिर मोंठ ले जाने का प्रयास

Sat, 08 Oct 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 08 Oct 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
 Socialist innovativemove back to school
school, lalitpur news - फोटो : demo
कुरैठा में चल रहे समाजवादी अभिनव विद्यालय को एक बार फिर मोंठ ले जाने का प्रयास शिक्षा विभाग ने किया है। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने तमाम समस्याओं का हवाला देते हुए इस संबंध में प्रमुख सचिव शिक्षा को प्रस्ताव भेजा है। ऐसा प्रस्ताव पहले भी भेजा गया था, जिसे शासन ने नामंजूर कर दिया था।
विज्ञापन

दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को सीबीएसई पैटर्न पर शिक्षा दिलाने के लिए सरकार ने समाजवादी अभिनव विद्यालय शुरू किए हैं।
जिले में लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से कुरैठा में तैयार स्कूल भवन और परिसर में इस वर्ष शैक्षिक गतिविधियां शुरू हो गई हैं। लगभग 100 छात्र-छात्राओं के कक्षा छह से नौ तक में प्रवेश लिए हैं। यहां छह शिक्षक और एक हेडमास्टर को संबद्ध किया गया है। हालांकि इस दौरान विद्यालय के  दूरस्थ होने क ा हवाला देते हुए
विज्ञापन

उसे मोंठ में स्थानांतरित करने के प्रयास भी हुए, जिसे शासन ने स्वीकार नहीं किया। एक बार फिर विद्यालय को मोंठ में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया उच्च स्तर पर प्रारंभ है। हाल ही में हुई एक बैठक में प्रमुख सचिव ने शिक्षा अधिकारियों को स्थानांतरण में प्रस्ताव भेजने क ो कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक डा. मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि कुरैठा आवागमन की दृष्टि से काफी दुर्गम है और यहां बेतवा का बीहड़ है। वहां बच्चों के रहने में असुविधा होगी। ऐसे में विद्यालय कुरैठा से मोंठ के कुम्हार्र बरथरी में बने मॉडल स्कूल में स्थानांतरित हो सकता है, जिसके लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। वहीं कुरैठा विद्यालय भवन में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप से स्कूल चलाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed