फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   sichai ka bor naam nahi karne par marpit ka arrop

सिंचाई का बोर नाम नहीं करने पर मारपीट का आरोप

Sun, 07 Feb 2021 02:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 02:37 AM IST
विज्ञापन
sichai ka bor naam nahi karne par marpit ka arrop
ललितपुर। सिंचाई के लिए खुद के खेत में बोर से पानी नहीं निकलने पर दबंगों पर एक किसान के खेत में लगे बोर को अपने नाम कराने का दबाव बनाने और मना करने पर मारपीट कर जान से मारने को धमकाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना सौजना के ग्राम बंगरूवा निवासी श्यामलाल वंशकार ने शिकायत पत्र देकर बताया कि पिछले वर्ष उसने अपने खेत में सिंचाई के लिए पानी का बोर कराया था। उसके बगल के एक व्यक्ति ने अपने खेत में भी बोर कराया, लेकिन पानी नहीं निकला। इसलिए वह रंजिश मानने लगा और उससे कहा कि उसके बोर की वजह से उसके खेत में पानी नहीं निकला है। आरोप है कि फ्री में उसने खेतों में पानी देने को कहा। लेकिन, उसने पानी नहीं दिया। आरोप है कि तीन फरवरी की सुबह वह ग्राम गुढ़ा से जा रहा था तो पुलिया के पास उसकी बाइक रोक ली और पांच लोगों ने उसके ऊपर स्टांप पर अंगूठा लगाने का दबाव डाला। मना किया तो जेब में रखे 7250 रुपये छीन लिए। रिपोर्ट कराने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने जांच कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed