फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   shabby road, suraighat to panari road, negligence

सुरईघाट से पनारी मार्ग की सड़क गड्ढों में हुई तब्दील, क्षतिग्रस्त पड़ा पुल

Wed, 24 Nov 2021 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
shabby road, suraighat to panari road, negligence
पंचमुखी हनुमान मंदिर रोड पर गडढे ही गडढे - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शहर के खिरकापुरा बाईपास से सुरईघाट होकर पनारी जाने वाला मार्ग जर्जर हो गया है। सड़क में गड्ढा होने से दो और चार पहिया वाहन के निकलने में परेशानी हो रही है। उखड़ी सड़क से वाहन निकलने पर धूल के गुबार उठ रहे हैं। स्थिति यह है कि अधिकांश लोग दो किलोमीटर का चक्कर लगाकर कैलगुवां तिराहे से निकलने को मजबूर हो गए हैं। वहीं पुल के क्षतिग्रस्त होने से भारी वाहनों की निकासी तीन वर्ष से ठप हो गई है। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

खविरिकापुरा हाइवे मार्ग से सुरईघाट होकर पनारी जाने वाला मार्ग प्रमुख मार्ग है। पनारी के आसपास व बानपुर क्षेत्र के निजी वाहनों से शहर आने वाले लोगों का आवागमन इसी मार्ग से होता है। ऐसे में सड़क पर दिन भर सैकड़ों की संख्या में वाहनों की आवाजाही रहती है। पैदल आने वाले लोग भी इसी रास्ते से शहर में आते हैं। अब सड़क खस्ताहाल हो गई है। शिकायत के बाद भी संबंधित अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं जिससे स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बनी हुई है।
विज्ञापन

सुरईघाट पुल क्षतिग्रस्त से भारी वाहनों की आवाजाही है बंद
दरअसल लगभग तीन वर्ष पूर्व बारिश होने से बांध के साइफन खुल गए थे और नदी में आए ज्यादा पानी से सुरईघाट पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। पुल के टूटने से दो पहिया वाहन ही नहीं पैदल निकासी भी बंद हो गई थी जिसके बाद नगर पालिका द्वारा पुल पर मिट्टी व पाइप डाली गई, लेकिन कच्चा मार्ग व गड्ढे होने से सड़क से भारी वाहनों की आवाजाही बंद पड़ी हुई है। अब यहां से मात्र दो पहिया वाहनों की निकासी ही हो रही है। भारी वाहन अब भी लगभग दो किलोमीटर की दूरी से चक्कर लगाकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सड़क से वाहनों की निकासी में धूल के गुबार उड़ रहे हैं। इससे बाइक चालकों को दिखाई तक नहीं देता है। इस बारे में कई बार अधिकारियों को सूचित किया गया, लेकिन सड़क मार्ग की मरम्मत नहीं करवाई जा रही।- विजय कुमार मुखिया
कई बार वाहन चालक पनारी मार्ग से भारी वाहन लेकर सुरईघाट की ओर आते हैं, पुल की स्थिति देखकर वापस हो जाते हैं। खलिरकापुरा बाईपास से सुरईघाट तक सड़क में कई जगहों पर कट भी हो गए हैं। वहीं सड़क को काटकर नाली निकाले जाने से गड्ढे हो गए हैं। - लोकेश कुमार सोनी
टूटी सड़क से वाहनों की निकासी के दौरान धूल के गुबार उड़ रहे हैं। इससे बाइक चालकों को आगे तक का दिखाई नहीं देता है। ऐसे में दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। दोपहिया पर दूसरी सवारी खासकर महिला को बिठाकर निकलना तक मुश्किल हो रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। सड़क में डामर नजर नहीं आ रहा है। सड़क की गिट्टी उखड़ने से हुए गड्ढे हो गए हैं। पूरा रास्ता कच्चा हो गया है।
- रामस्वरूप कुशवाहा
सुरईघाट पुल से आगे पंचमुखी हनुमान मंदिर से पनारी कैलगुवां संपर्क मार्ग की सड़क पूरी तरह से उखड़ गई है। हालत यह है कि कहीं भी डामर नजर नहीं आ रहा है। कच्ची सड़क ही नजर आ रही है। इसमें जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। कई बार तो दो पहिया वाहन गिट्टी से फिसलकर गिर रहे हैं। पुल लगभग तीन वर्ष से अधिक समय से क्षतिग्रस्त पड़ा है। जहां से दो पहिया वाहनों की ही निकासी हो पा रही है।

- राजेश कुमार
सुरईघाट पुल के निर्माण का प्रस्ताव 15वें वित्त आयोग के माध्यम से करने के लिए जिला प्रशासन को इस्टीमेट भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
- रजनी साहू, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद

सुरई घाट पनारी मार्ग पड़ा जर्जर

सुरई घाट पनारी मार्ग पड़ा जर्जर- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed