फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Search operations will be conducted at hotels, dhabas and shops.

Lalitpur News: होटल, ढाबा और दुकानों पर चलेगा सर्च अभियान

Thu, 05 Feb 2026 12:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Search operations will be conducted at hotels, dhabas and shops.
अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ पुलिस करेगी कार्रवाई, एसपी ने दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में होटल, ढाबा और दुकानों पर अवैध रूप से शराब परोसने वालों के खिलाफ पुलिस सात दिन तक सर्च अभियान चलाएगी। यह अभियान सीओ के नेतृत्व में चलाया जाएगा। अवैध रूप से शराब परोसते पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
जनपद की सीमा में राष्ट्रीय राजमार्ग-44, स्टेट हाईवे सहित अन्य सड़क मार्ग गुजरते हैं। इनके किनारे ढाबा, होटल और दुकानें संचालित होती हैं। इसके साथ जनपद के गांव से लेकर कस्बा व शहर में भी ढाबा, होटल व दुकानें संचालित होती हैं। इन सभी पर रात के समय अवैध रूप से शराब बिकती हैं। शराब के शौकीन भी यहां जुटते हैं। इसकी शिकायतें समय समय पर पुलिस अधीक्षक के समक्ष आ रही थीं।
विज्ञापन

इसे देखते हुए एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने जनपद के सभी थाना-कोतवाली और चौकी पुलिस को अपने अपने क्षेत्रों में सर्चिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। सात दिन तक चलने वाले अभियान की मॉनटरिंग एसपी स्वयं करेंगे। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि जनपद सात दिनों तक पुलिस अवैध शराब के खिलाफ सर्च अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed