फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   raskha sutra send to cm by siksha mitra

मुख्यमंत्री को शिक्षा मित्र बहिनों ने भेजा रक्षा सूत्र

Fri, 13 Aug 2021 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
raskha sutra send to cm by siksha mitra
बीआरसी बार में रक्षा सूत्र के लिफाफे दिखाते शिक्षा मित्र - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। बीआरसी बार में आदर्श समायोजित शिक्षक/शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में शिक्षा मित्र बहनों ने रक्षा सूत्र रखकर लिफाफे तैयार किए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष भगवत सिंह बैस ने कहा कि प्रांतीय अध्यक्ष जितेंद्र शाही के निर्देशन में प्रदेश की सभी बहनों द्वारा रक्षा सूत्र लिफाफे में रखकर भेजने का कार्यक्रम चल रहा है। बीआरसी बार में बैठक के दौरान सभी शिक्षा मित्र बहनों से मुख्यमंत्री को रक्षा सूत्र भेजने का आग्रह किया गया। बहनें अपने नजदीकी डाकघर से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को रक्षा सूत्र लिफाफे में रखकर भेज सकती हैं।

ब्लॉक अध्यक्ष ज्योति प्रकाश खरे ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचाने का इससे अच्छा तरीका और कोई हो नहीं सकता है। यह अभियान गांव, न्याय पंचायत व ब्लॉक स्तर पर चलाया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। बैठक में जिलाध्यक्ष भगवत सिंह बैस, ब्लॉक अध्यक्ष ज्योतिप्रकाश खरे, अजय रजक, रामप्रसाद सेन, ज्ञानप्रकाश सोनी, संतोष सेन, अटल मिश्रा, राजेश कुमार, नीलम मिश्रा, सीमा खरे, प्रदर्शनी सिंह, नीलम शुक्ला, नीतू पटैरिया, प्रतिभा यादव, राजेश्वरी, प्रतिभा खरे आदि उपस्थित रहे। संचालन अजय रजक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed