फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Question papers will be kept in double locker at the examination center

Lalitpur News: परीक्षा केंद्र पर डबल लॉकर में रखे जाएंगे प्रश्नपत्र

Thu, 08 Feb 2024 11:12 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Question papers will be kept in double locker at the examination center
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं नकलविहीन कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। प्रश्नपत्रों को परीक्षा केंद्र पर अलग कक्ष में डबल लॉक में रखा जाएगा। इस कक्ष पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी।

22 फरवरी से परीक्षा शुरू हो रही है। कुल 36062 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे, इसमें हाईस्कूल के 21,400 व इंटरमीडिएट के 14,662 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। परीक्षा के लिए 50 केंद्र बनाए गए हैं। केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षकों को तैनात करने की प्रक्रिया चल रही है। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वायस रिकाॅर्डर के माध्यम से नजर रखी जाएगी। पूर्व में प्रश्नपत्रों को प्रधानाचार्य के कक्ष में रखा जाता था, लेकिन इस बार इसे परीक्षा केंद्र पर एक अलग कक्ष में डबल लॉक में रखा जाएगा। कक्ष के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

------
परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राएं
कक्षा - संस्थागत - व्यक्तिगत - कुल
हाईस्कूल - 21087 - 313 - 21400
इंटरमीडिएट - 13905 - 757 - 14662
योग - 34992 - 1060 - 36062
------------
प्रश्नपत्रों की सुरक्षा और गोपनीयता को देखते हुए परीक्षा केंद्र पर अलग कक्ष में डबल लॉक में इसे रखा जाएगा। इसकी चौबीस घंटे निगरानी की जाएगी।
ओमप्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed