{"_id":"6ab97eb1b4b1b850de0af208","slug":"quagmire-swallows-the-road-to-a-dozen-villages-lalitpur-news-c-131-1-ltp1030-163982-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: दलदल ने निगला एक दर्जन गांवों का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: दलदल ने निगला एक दर्जन गांवों का रास्ता
Mon, 28 Sep 2026 02:08 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
मड़ावरा। विकास खंड मड़ावरा में हंसरा से बम्होरी रोड को जोड़ने वाली लगभग दो किलोमीटर की कच्ची सड़क बदहाल हो गई है। प्रशासनिक उदासीनता और बारिश के कारण यह मार्ग दलदल में बदल गया है। इससे क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों को अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए मड़ावरा तक पहुंचने के लिए करीब 22 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। यह सड़क एक दर्जन से अधिक गांवों को सीधे तहसील मुख्यालय से जोड़ती है। सड़क खराब होने से इन गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय से टूट गया है। मार्ग में जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं, जिनमें बारिश का पानी भर गया है। इससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है और लोग दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं।
छात्रों और ग्रामीणों की परेशानी
इस दलदल भरे रास्ते से स्कूली छात्रों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। बच्चों का समय पर विद्यालय पहुंचना कठिन हो गया है। ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं का समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं। उनमें शासन-प्रशासन और राजनीतिक दलों के प्रति भारी रोष है। क्षेत्रीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से इस दो किलोमीटर मार्ग का जल्द डामरीकरण या सीसी सड़क निर्माण कराने की मांग की है।
हंसरा रोड को बम्हौरी रोड से जोड़ने वाली लगभग 2 किलोमीटर की सड़क बारिश के चलते अब दलदल बन गई है। जिससे होकर निकलना बहुत ज्यादा मुश्किल हो गया है। एक दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय से टूट गया है। इस सड़क का निर्माण जल्द से जल्द से होना चाहिए।-मंगल
विज्ञापन
सड़क खराब हो जाने के कारण लोगों और छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों और छात्रों को 22 किलोमीटर का चक्कर लगाकर ब्लॉक मुख्यालय और स्कूल तक जाना पड़ता है। प्रशासन से मांग है कि यहां पक्की सड़क बनवाई जाए।-आनंद राजा
हंसरा-बम्होरी रोड दलदल में तब्दील होने की जानकारी मिली है, सड़क की मरम्मत के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखा जाएगा।-मदन मोहन गुप्ता, एसडीएम मड़ावरा