फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Positive survey in Balabehat raises hopes of dam construction

Lalitpur News: बालाबेहट में सकारात्मक सर्वे से बांध बनाने की जगी उम्मीद

Mon, 24 Nov 2025 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Positive survey in Balabehat raises hopes of dam construction
फिजिबिलिटी सर्वे के लिए शासन से 60 लाख रुपये की मांग, डीपीआर बनाने की तैयारी में जुटा विभाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बालाबेहट में सौंर नदी बांध परियोजना के लिए किए गए हाइड्रोग्राफिक सर्वे की रिपोर्ट आ गई है। यह रिपोर्ट सकारात्मक है। इससे बांध बनाने की उम्मीद जगी है। अब विभाग ने फिजिबिलिटी सर्वे के लिए शासन से 60 लाख रुपये की मांग की है। वहीं, विभाग ने यहां बांध बनाने के लिए डीपीआर बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।
बालाबेहट क्षेत्र सबसे पिछड़े इलाकों में शुमार किया जाता है। पहाड़ी क्षेत्र पर बसा होने के कारण यहां पानी की समस्या रहती है। यहां के लोगों को पेयजल और सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था के लिए सिंचाई विभाग ने बांध परियोजना पर काम शुरू किया है। विभाग ने सौंर नदी पर करीब 8-10 एमसीएम पानी भंडारण क्षमता का बांध बनाने की योजना बनाई थी। सिंचाई विभाग के आलाधिकारियों ने 2023 में बालाबेहट का निरीक्षण कर यहां बांध बनाने की संभावनाएं तलाशी थीं।
विज्ञापन

जमीन की गुणवत्ता के लिए जियोलॉजिकल विभाग के भू वैज्ञानिकों की टीम ने भी यहां आकर सर्वे और नापजोख सहित मिट्टी व पत्थर के नमूने लिए गए थे। जियोलॉजिकल सर्वे सफल रहने के बाद यहां पानी की उपलब्धता जानने के लिए वर्ष 2024 में सिंचाई विभाग ने आईआईटी रुड़की से हाइड्रोग्राफिक सर्वे कराया था। इसकी रिपोर्ट हाल ही में सकारात्मक आई है। इसके बाद सिंचाई विभाग डीपीआर बनाने की कवायद में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, फिजिबिलिटी सर्वे के लिए सिंचाई विभाग ने शासन से 60 लाख रुपये की मांग की है। धनराशि स्वीकृत होने के बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी। बालाबेहट क्षेत्र में बांध परियोजना निर्मित होने से इस क्षेत्र के 12 से अधिक गांव के लोगों को पेयजल के साथ-साथ सिंचाई के लिए भी पानी मिलने लगेगा।



वर्जन
सौंर नदी पर प्रस्तावित बांध करीब आठ से दस एमसीएम पानी भरने की क्षमता का बताया जा रहा है। बांध को करीब दो से तीन सौ हेक्टेयर में बनाए जाने की योजना पर सिंचाई विभाग काम कर रहा है। फिजिबिलिटी सर्वे की स्वीकृति मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी। - सीपी सिंह, अधिशासी अभियंता, सिंचाई निर्माण खंड द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed