फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   political up

समीकरण धड़ाम, वोट पाए तमाम

Sun, 12 Mar 2017 12:07 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Sun, 12 Mar 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
political up
राजनी‌त‌ि - फोटो : demo pic
ललितपुर। ललितपुर और महरौनी विधानसभा सीट पर पिछले दो चुनावों में बसपा के पक्ष में चलने वाली हवा इस बार भाजपा की ओर मुड़ गई है। इस बार जीत का अंतर इतना है कि सभी प्रमुख विपक्षी मिलकर भी भाजपा का मुकाबला नहीं कर सके।
विज्ञापन



शनिवार को मतगणना के बाद आए नतीजों ने बसपा के समीकरणों की पोल खोल दी। पिछले चुनाव में बसपा ने दलित और कुुशवाहा वोट बैंक को साधकर जनपद की दो विधानसभा सीटों को अपने कब्जे में किया था। लेकिन शनिवार की मतगणना के बाद ललितपुर व महरौनी सीट पर भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। ललितपुर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी रामरतन कुशवाहा ने सपा की ज्योति सिंह लोधी को 68 हजार 255 वोटों से हराया, तो  महरौनी विधानसभा सीट पर भाजपा के मनोहर लाल पंथ ने बसपा के फेरन लाल अहिरवार को 99,564 वोटों से हराया।
विज्ञापन



सबसे दिलचस्प यह रहा है कि भाजपा के दोनों प्रत्याशियों ने इतने वोट पाए कि उनके विपक्षी प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों के कुल वोट भी मुकाबले में नहीं टिक पाए। ललितपुर सीट पर भाजपा के रामरतन कुशवाहा को एक लाख 56 हजार 942 वोट मिले। वहीं, उनकी विरोधी प्रत्याशी सपा की ज्योति सिंह लोधी को 88,687 व बसपा के संतोष कुशवाहा को 55,549 वोट मिले। इनका योग 1, 44, 236 होता है, जो रामरतन के कुल वोटों से कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, महरौनी से मनोहर लाल पंथ के खिलाफ खड़े तीन प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशी भी कुल मिलाकर उनके बराबर वोट नहीं पा सके। यहां से बसपा के फेरन लाल अहिरवार को 59,727, कांग्रेस के बृजलाल खाबरी को 43,171 व 27,031 वोट मिले जिनका कुल योग 1,29,929 होता है। जबकि मनोहर लाल पंथ को 1,59,291वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed