{"_id":"6af0b9b69cb89beb4405e844","slug":"soil-and-gravel-lying-along-the-highway-hinder-smooth-traffic-flow-lalitpur-news-c-131-1-ltp1029-166492-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: हाईवे पर किनारे पड़ी मिट्टी व गिट्टी से सुगम यातायात में परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: हाईवे पर किनारे पड़ी मिट्टी व गिट्टी से सुगम यातायात में परेशानी
विज्ञापन
हाईवे पर सड़क किनारे पड़े कंकड़ व मिट्टी
ललितपुर। झांसी-सागर हाईवे पर सुविधा के नाम पर टोल से पैसा तो लिया जा रहा है। लेकिन, अनदेखी के चलते सफाई नहीं हो रही है। यहां पर सड़क किनारे दोनों ओर मिट्टी व गिट्टी पड़ी हुई है। इससे चार पहिया वाहन चालकों को नियंत्रण करने में परेशानी है तो वहीं दो पहिया वाहन चालकों को अनियंत्रित होकर गिरने का खतरा बना हुआ है। इसके बाद भी जिम्मेदार सुध नहीं ले रहे हैं।
हाईवे मार्ग पर सुरक्षित यात्रा के लिए आने व जाने के लिए दो सड़कें बनी हुई हैं। साथ ही वाहनों को क्रॉस होने की स्थिति में डिवाइडर के बीच में कट बने हुए हैं। इनकी सूचना को साइन बोर्ड भी लगे हुए हैं। इसके चलते चालक बेखौफ तरीके से तेज गति से चल रहे हैं।
लेकिन, वर्तमान में सड़क की सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। हालत यह है कि सड़क में फुटपाथ की ओर लगभग तीन से चार फिट तक धूल व गिट्टी आ गई है। वहीं डिवाइडर की ओर भी दो से तीन फिट तक धूल व गिट्टी पड़ी हुई है। इससे वाहन चलाने में परेशानी हो रही है। वाहनों को ओवरटेक होने पर रोकने की स्थिति में ब्रेक लगाने पर फिसलने का भय बना हुआ है। कई बार तो वाहन निर्धारित स्थान पर रुकता तक नहीं है। यही नहीं दो पहिया वाहन चालकों को खासी परेशानी बनी हुई है। इस मिट्टी व कंकड़ वाले स्थानों पर ब्रेक लगाते ही अनियंत्रित हो रहे हैं। वहीं मोड़ने की स्थिति में गिरने का भय बना हुआ है। यह स्थिति तालबेहट से ललितपुर की ओर जगह-जगह बनी हुई है।
विज्ञापन
-- -
हाईवे मार्ग पर सड़क किनारे दोनों ओर मिट्टी व कंकड़ पड़े होने की जानकारी हुई है। इसकी सफाई कराई जाएगी।
- मनोज कुमार, परियोजना निदेशक, एनएचएआई