Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Poor sanitation in Arjun Khiriya; piles of garbage accumulate in the village.

Lalitpur News: अर्जुन खिरिया की सफाई व्यवस्था बदहाल, गांव में लगे कूड़े के ढेर

Sun, 08 Nov 2026 11:38 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Poor sanitation in Arjun Khiriya; piles of garbage accumulate in the village.
अर्जुन खिरिया में मंदिर के बाहर जमा नाली का पानी - संवाद
अर्जुन खिरिया। दीपावली पर जहां ग्रामीण अपने घरों की साफ-सफाई कर त्योहार मनाने की तैयारियों में जुटे हैं, वहीं ब्लॉक मड़ावरा के अर्जुन खिरिया गांव की सार्वजनिक सफाई व्यवस्था बदहाल बनी हुई है। गांव में दो सफाईकर्मी तैनात होने के बावजूद गलियों और रास्तों पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। नालियों की सफाई नहीं होने से गंदा पानी भरा हुआ है। इनमें पनप रहे मच्छरों और कीड़ों के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। त्योहार को देखते हुए ग्रामीण अपने घरों और आसपास के स्थानों की सफाई कर रहे हैं, लेकिन सार्वजनिक स्थलों और गलियों की सफाई व्यवस्था पर जिम्मेदारों का ध्यान नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि सफाईकर्मी नियमित रूप से गांव में सफाई करने नहीं आते। नालियों में गंदगी जमा होने से दुर्गंध फैल रही है। इससे संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका भी बनी हुई है। दीपावली जैसे प्रमुख त्योहार पर भी गांव की सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो सकी है। दो सफाईकर्मी तैनात होने के बाद भी नियमित सफाई नहीं होना जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से गांव की गलियों और नालियों की विशेष सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

-----------
फोटो- 6
गांव में सफाई व्यवस्था बिल्कुल फेल है। दो सफाई कर्मचारी तैनात होने के बाद भी दीपावली पर्व पर भी सफाई नहीं हो सकी। महिलाओं ने स्वयं बाहर की सफाई की है। कई बार शिकायत भी की, लेकिन व्यवस्था में सुधार नहीं हो सका।
विज्ञापन

विश्वनाथ सिंह पटेल
पूर्व ग्राम प्रधान अर्जुन खिरिया
-----------
फोटो- 7
दीपावली पर्व पर भी गांव की सफाई नहीं हो सकी। सफाई कर्मी महीनों से नहीं आए हैं। इस समस्या पर संबंधित अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं। कम से कम त्यौहारों पर गांव व मंदिरों के आस पास सफाई कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्णकांत दुबे, ग्रामीण
----------
पांच नवंबर को अर्जुन खिरिया में सफाईकर्मियों की टीम भेजी गई थी। छह नवंबर को खेल मैदान में ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता होने के कारण टीम ने केवल मैदान की सफाई की थी। त्योहार का दिन होने के कारण अब अगले दिन टीम लगाकर पूरे गांव की सफाई कराई जाएगी।
निखिल मित्तल़, ग्राम विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed