Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Cancer ward reduced to a showpiece; patients forced to head to metropolitan cities.

Lalitpur News: कैंसर वार्ड बना शोपीस, मरीज महानगरों को जाने को मजबूर

Sun, 08 Nov 2026 11:33 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Cancer ward reduced to a showpiece; patients forced to head to metropolitan cities.
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में कैंसर मरीजों के उपचार के लिए यूनिट तो स्थापित कर दी है। लेकिन अब तक उपचार की सुविधा शुरू नहीं हो सकी है, जबकि आठ माह पहले तीन चिकित्सकों व दो स्टाफ नर्स को प्रशिक्षण दिया गया था। ऐसे में कैंसर मरीजों को महानगरों की ओर रुख करना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बजट के आने पर संसाधन व दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में कैंसर मरीजों को उपचार की सुविधा की गई थी। इसके लिए डे केयर कैंसर यूनिट स्थापित की गई थी। पुराने भवन में तृतीय तल पर वार्ड भी बनाया गया था। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सहयोग से एनपी-एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत मेडिकल कॉलेज में डे-केयर सेंटर संचालित के लिए नामित चिकित्सकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया था। इसमें डॉ. अमित तिवारी, डॉ. सुधीर रजक, डॉ. मोहित जैन, स्टाफ नर्स गायत्री और दीप्ति को प्रशिक्षण दिया गया था।
विज्ञापन


लेकिन छह माह बाद भी अब तक उपचार शुरू नहीं हो सका है। उपचार शुरू हो भी तो कैसे, जब अब तक संसाधन व अन्य उपकरण तक नहीं आए हैं। ऐसे में कैंसर मरीजों को महानगरों की ओर रुख करना पड़ रहा है। ऐसे में मेडिकल कॉलेज में स्थित कैंसर वार्ड शोपीस साबित हो रहा है। मामले में विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बजट की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह की गई है व्यवस्था

डे केयर कैंसर पर आने वाले मरीजों को प्रशिक्षित चिकित्सक ऑनलाइन परामर्श के आधार पर उपचार देने की व्यवस्था थी। कैंसर विशेषज्ञ मरीज की स्थिति की जानकारी लेकर परामर्श देते, जिसके बाद मरीजों को उपचार दिया जाना था। साथ ही कैंसर मरीजों में अन्य शुगर, बीपी जैसी बीमारियों के उपचार दिए जाने का प्रावधान किया जाना था।

मेडिकल कॉलेज के पुराने भवन में तृतीय तल पर वार्ड स्थापित किया गया है। बजट की मांग की गई है। बजट मिलने पर संसाधन व दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी।

डॉ. अमित तिवारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed