फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   People are troubled by the wrath of winter

Lalitpur News: सर्दी के प्रकोप से परेशान हो गए लोग

Fri, 05 Jan 2024 01:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
People are troubled by the wrath of winter
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। बुधवार को हुई बूंदाबांदी के बाद बृहस्पतिवार को ठंड और बढ़ गई। जिसके चलते सुबह से ही लोगों के निजी अलाव जल उठे। वही सायंकाल सर्द हवाए चलने के कारण बाजार में पांच बजे के बाद सन्नाटा रहा। सुबह ग्यारह बजे तक कोहरा लगा रहा।
एक सप्ताह से पूरे क्षेत्र में सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए है। लोग सर्दी से परेशान है। प्रशासन ने विद्यालय बंद कर दिए है। प्रशासन द्वारा जलवाए जा रहे अलाव नाकाफी साबित हो रहे है। आलम यह है कि सुबह और सायंकाल सर्द हवाए चलने के कारण सुबह दस बजे के बाद ही सड़कों पर लोग नजर आते है। जबकि सायंकाल आसपास के गांवों को जोड़ने वाली सड़कों पर पांच बजे के बाद इक्का दक्का वाहन ही नजर आया।
विज्ञापन

एसडीएम ने किया अलावों एवं रैन बसेरा का औचक निरीक्षण
तालबेहट। राजस्व एवं नगर पंचायत द्वारा राहगीरों को सर्दी से राहत पहुंचाने के लिए किए गए प्रबंधों की हकीकत जानने के लिए उपजिलाधिकारी श्रीराम यादव ने रात में नगर एवं आसपास के स्थानों पर जल रहे अलावों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी ने सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बने रैन बसेरा का औचक निरीक्षक किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कुछ कमियां नजर आने पर उन्हें मौके पर ही दूर करवाया। इसके बाद रेलवे स्टेशन, पूराकलां बस स्टैंड और पूराने बस स्टैंड पर जल रहे अलावों को देखा।

बच्चे और बुजुर्ग बाहर ने निकलें
तालबेहट। क्षेत्र में सर्दी के बचने के संंबंध में सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ.विशाल पाठक से बताया कि सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहने,कान को ढ़क पर चले,गर्म भोजन करे और गर्म पानी से ही नहाए,बच्चे और बुजुर्ग किसी भी हालत में बाहर निकलने से बचें और रात में खाना हल्का लें और गर्म पानी पी कर सोएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed