फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   para reach 41 digree, not avalble in power corporation department

पारा 41, बिजली विभाग में प्यास बुझाने के इंतजाम नहीं

Sat, 13 Apr 2019 01:37 AM IST
lalitpur Published by: देवेंद्र कुमार Updated Sat, 13 Apr 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
para reach 41 digree, not avalble in power corporation department
water tanki - फोटो : demo
ललितपुर। जिले में हर रोज लगातार तपन बढ़ती जा रही है। तापमान 41 डिग्री सेेल्सियस हो गया है। लेकिन, बिजली विभाग में सूखे कंठों की प्यास बुझाने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। पुराने मटके या तो फूट चुके हैं या फिर निकाले नहीं गए हैं और नए मटके खरीदे नहीं गए है, इस कारण कार्यालयों में आने वाले लोगों को प्यासे रहकर काम कराना होता है।
विज्ञापन

दो सप्ताह से जनपद में सूरज की तपन लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को जिले में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेेल्सियस तक पहुंच गया। आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद भी बिजली विभाग में आने वाले लोगों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था नहीं है, जिसके चलते लोगों को प्यासे रहकर ही अपना काम कराने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने पिछले दिनों सभी सरकारी कार्यालयों में आम जनता की सुविधा के लिए ठंडे पानी की समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए थे। लेकिन, बिजली विभाग के नझाई बाजार स्थित 33 केवी सब स्टेशन और कार्यालय में उपभोक्ताओं के लिए ठंडे पानी का इंतजाम नहीं है। यहां पूर्व में अधिकारियों द्वारा पानी की टंकी जरूर रखवाई थी, जिसमें गर्मियों के दिनों में गर्म पानी ही निकलता है। ऐसा ही कुछ हाल गल्ला मंडी उपखंड कार्यालय और बाईपास सब स्टेशन का भी है, जहां वाटर कूलर तो दूर की बात, पीने के पानी के लिए मटके तक नहीं रखवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाइट चौराहा के पास स्थित खंडीय विद्युत कार्यालय का भी यही हाल है, जहां सैकड़ों की संख्या में उपभोक्ता बिलों का भुगतान या फिर अन्य बिजली संबंधी कार्यों के लिए पहुंचते हैं, लेकिन पेयजल के अभाव में उन्हें पानी के लिए भटकना पड़ता है। हालांकि, विगत वर्षों में कार्यालयों में आरओ प्लांट लगाने के लिए प्रस्ताव को तैयार किए गए, लेकिन अब तक आम लोगों की सुविधा के लिए इस पर अमल नहीं हो सका है।

सभी विद्युत कार्यालयों में ठंडे पानी की व्यवस्था कराने के लिए उपखंड अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जहां भी पेयजल की व्यवस्था नहीं हो सकी है, वहां विभाग द्वारा शीघ्र ही मटके या फिर अन्य संसाधनों के माध्यम से पानी की व्यवस्था कराई जाएगी।
-शैलेंद्र कुमार कटियार, अधिशासी अभियंता विद्युत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed