{"_id":"603fe4e28ebc3ee9614dee5e","slug":"panchayat-election-preperation-lalitpur-news-jhs189983282","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव में उतरने की रणनीति बनाने लगे उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव में उतरने की रणनीति बनाने लगे उम्मीदवार
विज्ञापन
voter.jpg
- फोटो : voter.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। ग्राम पंचायत एवं जिला पंचायत की सीटों के आरक्षण की तस्वीर साफ होते ही बंद पत्ते खुलने लगे हैं। कई नए चेहरों ने चुनाव में उतरने के लिए ताल ठोक दी है। इससे कई संभावित उम्मीदवार जो पहले से अपने पक्ष में माहौल मान रहे थे, अब उन्हें खेल बिगड़ता दिखने लगा है। कई अन्य उम्मीदवारों ने भी जीत की संभावनाओं का टटोलना आरंभ कर दिया है। इस तरह गांवों में चुनावी पारा चढ़ता दिख रहा है। सभी वार्डों में पुराने, टिकाऊ, जिताऊ कार्यकर्ताओं को उम्मीदवारी में वरीयता देने का निर्णय लिया गया
लंबे समय से लोग विभिन्न पदों के आरक्षण के आने का इंतजार कर रहे थे। इससे गांवों में चुनाव का वातावरण पूरी तरह तैयार नहीं हो पा रहा था, कई लोग अपने पत्ते खोलने के लिए तैयार नहीं थे। ऐसे कई संभावित उम्मीदवार आरक्षण जारी होते ही खुलकर सामने आ गए हैं। इससे चबूतरा और पेड़ के नीचे चुनाव की चर्चा जोर पकड़ने लगी है। कई उम्मीदवार जातिगत गणित बैठाने में लगे हैं। उधर, राजनीतिक दलों ने भी तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में भाजपा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर संचालन समितियों का गठन किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी, जिला प्रभारी नागेन्द्र गुप्ता, पंचायत चुनाव संयोजक हरीराम निरंजन की उपस्थिति में बैठकों का आयोजन हुआ। इसमें एक जिला चुनाव संचालन समिति, छह ब्लॉक चुनाव संचालन समिति एवं इक्कीस जिला पंचायत वार्ड समितियों का गठन किया गया है। जिला प्रभारी नागेन्द्र गुप्ता ने कहा कि पार्टी हर तरह चुनाव को गंभीरता और चुनौती के रूप में लेती है। इसमें कार्यकर्ताओं को प्रचार, वाहन व्यवस्था, आईटी, कार्यालय आदि के प्रमुख, संयोजक और सह संयोजक का दायित्व बनाया गया है। सभी वार्डों में पुराने, टिकाऊ, जिताऊ कार्यकर्ताओं को उम्मीदवारी में वरीयता देने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे, सहकारी बैंक के अध्यक्ष हरीराम निरंजन, बब्बूराजा बुंदेला, वरिष्ठ नेता अशोक गोस्वामी, रमेश कुमार सिंह लोधी, महेश भैया, वंशीधर श्रीवास, बलराम सिंह लोधी, रामेश्वर सड़ैया, हरिश्चंद्र रावत, गन्धर्व सिंह लोधी उपस्थित रहे।