फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Outcry due to power cut, water shortage too

Lalitpur News: बिजली कटौती से हाहाकार, पानी की भी किल्लत

Tue, 24 Jun 2025 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Outcry due to power cut, water shortage too
पुलवारा (ललितपुर)। कस्बा बार समेत दर्जनों गांवों में बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। दो दिन से लगातार हो रही बारिश से 50 घंटे में 50 मिनट भी बिजली नहीं मिल सकी है। बिजली न होने से कस्बे में लोगों को पानी भी नसीब नहीं हो सका।
विज्ञापन

बार, पुलवारा समेत ग्रामीण क्षेत्र में सारी रात बिजली नहीं आने से लोग घरों के अंदर नहीं सो पा रहे हैं। शनिवार शाम को गुल हुई बिजली रविवार रात में मात्र आधे घंटे के लिए आई। सोमवार शाम तक आपूर्ति ठप रही। बिजली न आने से जल संस्थान द्वारा की जाने वाली पानी की आपूर्ति भी ठप रही। बीते दिनों राज्य मंत्री व सदर विधायक ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को रात में बिजली आपूर्ति करने की हिदायत दी थी, लेकिन इसका कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। स्थानीय लोगों द्वारा भी लगातार अधिकारियों से गुहार लगाई जा रही है, लेकिन वे लोगों के फोन तक नहीं उठा रहे।
विज्ञापन

-------
चार साल से बार में नहीं बन सका उपकेंद्र
कस्बा बार में चार साल से 33 केवी उपकेंद्र का निर्माण स्वीकृत है, लेकिन बजट न होने के कारण अब तक निर्माण शुरू नहीं हो सका। वर्तमान में बार व चिगलौआ फीडर की बिजली बांसी उपकेंद्र से संचालित हो रही है। बांसी से बार 13 व चिगलौआ 25 किलोमीटर दूर है। लंबी दूरी होने के कारण जहां लो वोल्टेज बना रहता है, वहीं आए दिन फाल्ट होता है। फाल्ट ढूंढने में ही विद्युत कर्मियों को घंटों लग जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed