फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   one died in road accident, two injured

खड़े ट्रक में भिड़ी बाइक, एक की मौत दो गंभीर

Sat, 27 Jun 2020 11:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
one died in road accident, two injured
accident - फोटो : accident
कड़ेसराकलां/तालबेहट। राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना बबीना अंतर्गत ग्राम बडौरा के पास एक बाइक सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इससे एक युवक की मौके पर मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी भेज दिया गया। शनिवार को कोतवाली तालबेहट अंतर्गत ग्राम कड़ेसराकलां मजरा बाड़ेवारा निवासी मुकेश पुत्र भागीरथ, मजरा ठेलुवा निवासी मुकेश पुत्र जगदीश कुशवाहा तथा मजरा मनेरा निवासी वीर सिंह पुत्र जालम कुशवाहा के साथ बाइक क्रमांक (यूपी - 94 एम- 0332) के साथ बबीना की ओर जा रहे थे। ग्राम बडौरा चौराहे के पास तेज गति से जा रही उनकी बाइक सड़क के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई, जिसके बाद बाइक सवार तीनों लोग बुरी तरह से घायल हो गए। कुछ देर बाद वीर सिंह पुत्र पुत्र जालम की मौत हो गई। दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज झांसी भेज दिया गया। इस घटना की जानकारी गांव में आते ही ग्रामीणों शोक छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed