फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Additional Director seeks explanation from CMO for failure to issue advisory.

Lalitpur News: एडवाइजरी जारी न करने पर अपर निदेशक ने सीएमओ से मांगा जवाब

Sun, 06 Sep 2026 01:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Additional Director seeks explanation from CMO for failure to issue advisory.
ललितपुर। जनपद में स्क्रब टाइफस के दो मरीज मिलने के बाद भी एडवाइजरी जारी न करने के बाद भी मामले में विभाग घिर गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने सीएमओ से जवाब मांगा है। अब विभागीय कार्रवाई की जांच के लिए मंडल से विभागीय टीम आ रही है। इसको लेकर स्वास्थ्य महकमा सकते में आ गया है।
विज्ञापन

ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम सिंगेपुर निवासी 35 वर्षीय महिला की 29 अगस्त को आई रिपोर्ट में स्क्रब टाइफस की पुष्टि हुई थी। वहीं ब्लॉक मड़ावरा अंतर्गत ग्राम डेंगरा सलैया निवासी 28 वर्षीय महिला में 31 अगस्त को स्क्रब टाइफस की पुष्टि हुई थी। लगातार दो दिन के अंतराल में दो मरीज मिलने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने आम जन को जागरूकता व बचाव के लिए कोई एडवाइजरी जारी नहीं की थी। ऐसे में बीमारी के बढ़ने का खतरा बना हुआ था।
विज्ञापन

मामले को लेकर संवाद न्यूज एजेंसी ने तीन सितंबर को अमर उजाला के पेज नंबर चार मरीज मिलने के बाद भी जारी नहीं की गई एडवाइजरी नामक शीर्षक के साथ प्रमुखता से प्रकाशित किया था। समाचार को परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण अपर निदेशक डॉ. आरके सोनी ने गंभीरता से लिया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से जवाब तलब किया है। साथ ही विभाग की वेक्टर जनित तैयारियों व अब तक मिले मरीजों के बाद की कई निरोधात्मक कार्रवाई की जांच के लिए मंडल से टीम को निर्देश दिए हैं। अब मंडल की टीम जल्द ही विभाग की बीमारियों से निपटने के लिए की गई तैयारियों की जांच करेगी। मामले को लेकर स्वास्थ्य महकमा सकते में आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
बीमारियों से निपटने के लिए तैयारियां की गई है। लगातार निगरानी की जा रही है। एडवाइजरी जारी न करने के मामले में सीएमओ से जवाब मांगा गया है। तैयारियों व निरोधात्मक कार्रवाई की जांच की जाएगी।
डॉ. आरके सोनी, अपर निदेशक, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed