फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   no water in jamni canal,farmers troubled

ठेकेदार और सिंचाई विभाग की मिलीभगत से किसान हो रहे बर्बाद

Thu, 19 Nov 2020 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
no water in jamni canal,farmers troubled
जामनी बांध से निकली टीकमगढ़ रजवाहा नहर में फसलों की सिचाई के समय पर कराया जा रहा ग्राम कुम्हेडी म? - फोटो : LALITPUR
महरौनी (ललितपुर)। जामनी बांध से निकली दायीं जामनी नहर में चार वर्षों से लाइनिंग (पक्की करने) का कार्य चल रहा है, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हुआ है। जब फसल में सिंचाई का समय आता है तो कार्य शुरू हो जाता है, जिससे नहर के संचालन में देरी होती है। इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन

काम शुरू हुए चार साल हो गए हैं। मार्च 2021 में कार्य पूरा होने का लक्ष्य रखा गया है। अब समय कम बचा है, जिससे काम तेज कर दिया गया है। किसानों ने आरोप लगाया कि नहर की लाइनिंग में काम पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। किसानों को समय पर फसलों की सिंचाई के लिए पानी नहीं दिया जा रहा है। किसानों ने नहर में की जा रही लाइनिंग की जांच कराने और कार्य बंद कराकर नहर खोले जाने की मांग जिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन

--------
किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। सरकार की छवि को जानबूझकर खराब किया जा रहा है। जिलाधिकारी को जांच कराकर जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए तथा किसानों को समय पर नहर का पानी दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रमोद बड़ौनियां, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष।
------------
समय पर नहर नहीं खोलने से किसानों को बरबाद किया जा रहा है। किसानों को अतिशीघ्र सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

- शिवा सिंह तोमर , मंडल उपाध्यक्ष भाजपा
------------
किसानों की फसलें सिंचाई के अभाव में सूख रही हैं और अधिकारी नहर में सीसी डलवा रहे हैं। इस पर उच्च अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए।
- देवराज सिंह, प्रधान प्रतिनिधि ग्राम जखौरा।
--------
फसल अच्छी है, लेकिन सिंचाईं के लिए नहर के अलावा और कोई साधन नहीं है। किसान नहर पर आश्रित हैं। नहर में पानी नहीं आ रहा ह्रै, ऐसे में किसान क्या करें, कुछ समझ में नहीं आ रहा।
- विजय सिंह, किसान जखौरा।
------------
किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए नहर में चल रहे लाइनिंग के कार्य को बंद करते हुए नहर को शीघ्र खोला जाए, अन्यथा किसान आंदोलन को बाध्य होंगे।
- दिनेश बिदुआ, किसान ग्राम कुम्हैड़ी

नहर में काम करती एल एन टी और नहर के पास खड़ी फसल सिचाई के इंतजार में

नहर में काम करती एल एन टी और नहर के पास खड़ी फसल सिचाई के इंतजार में- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed