फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   32 check dams to get a new lease of life; water sources to be rejuvenated at a cost of 2.01 crore.

Lalitpur News: 32 चेकडेम को मिलेगा नया जीवन, 2.01 करोड़ से संवरेगें जलस्रोत

Thu, 10 Sep 2026 02:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
32 check dams to get a new lease of life; water sources to be rejuvenated at a cost of 2.01 crore.
ललितपुर। जनपद में क्षतिग्रस्त पड़े चेकडेम की जल्द ही मरम्मत कराई जाएगी। 2.01 करोड़ रुपये की लागत से 32 चेकडेम को दुरुस्त किया जाएगा। इससे जलस्तर बढ़ाने के साथ ही किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सकेगा। लघु सिंचाई विभाग ने स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में कई चेकडेम क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके कारण इनमें पूरी क्षमता के साथ पानी का ठहराव नहीं हो पा रहा है। ऐसे में ये अनुपयोगी साबित हो रहे हैं। पानी का पर्याप्त ठहराव न होने से किसानों को सिंचाई के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही ये चेकडेम जलस्तर बढ़ाने में भी सहायक नहीं हो पा रहे हैं। जलस्तर बढ़ाने और अधिक पानी के ठहराव के लिए क्षतिग्रस्त चेकडेम की मरम्मत के प्रस्ताव भेजे गए थे। इनकी स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 32 चेकडेम की मरम्मत का कार्य 201.69 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा।
विज्ञापन

---
इनकी होनी है मरम्मत
ब्लॉक - संख्या
तालबेहट - 04
जखौरा - 05
बिरधा - 06
मड़ावरा - 06
बार - 06
महरौनी - 05
कुल - 32
---
- चैकडेम की मरम्मत कराई जानी है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। पूर्ण होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
राजीव मिश्रा, अधिशासी अभियंता, लघु सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed